Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आवास योजना का उद्घाटन किया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आवास योजना का उद्घाटन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आवास योजना का उद्घाटन किया

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की अनंत नगर आवास योजना का उद्घाटन किया और इसे शहर में विश्वस्तरीय आवासीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

    मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को बेहतर आवास विकल्प और जीवन जीने की सुगमता में सुधार हो। उन्होंने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति के लिए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को श्रेय दिया।

    आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आवास क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी लाना और समय से पहले परियोजनाएं पूरी करना समय की मांग है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस दिशा में कदम उठाए हैं।

    लगभग सात हजार करोड़ रुपये के निवेश से विकसित 800 एकड़ की अनंत नगर परियोजना, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, एक्सप्रेसवे और लखनऊ रिंग रोड के पास स्थित है। एक एकीकृत टाउनशिप के रूप में तैयार की गई इस योजना में शैक्षणिक संस्थानों, ऊंची आवासीय इमारतों और किफायती आवास भूखंडों के लिए जगह चिह्नित की गई हैं।

    आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आज के दौर में जिन ऊंची इमारतों के निर्माण में पांच से 10 साल लगते थे, उन्हें अब उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कुछ ही महीनों में पूरा किया जा सकता है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि इस परियोजना में आधुनिक प्रौद्योगिकी भी शामिल हों, जिससे हरित और आध्यात्मिक माहौल के साथ किफायती और उच्च गुणवत्ता वाले आवास उपलब्ध हों।

    इस परियोजना में डेढ़ लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराने की योजना है, जिसमें 10,000 फ्लैट और भूखंडों वाले सात सेक्टर का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) श्रेणियों में पांच हजार आवास इकाइयां 25,000 से अधिक लोगों को लाभान्वित करेंगी।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन हजार मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। टाउनशिप के हिस्से के रूप में 130 एकड़ का पार्क और एक ‘एडुटेक सिटी’ की भी योजना बनाई गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निवासियों को आसपास के क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा संस्थानों तक पहुंच प्राप्त हो।

    आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना के तहत भूखंडों और आवासों के आवंटन में किसी भी मध्यस्थ या दलाल को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। लखनऊ विकास प्राधिकरण परियोजना के पारदर्शी कार्यान्वयन की देखरेख करेगा।

    उन्होंने कहा कि इस तरह की बड़े स्तर वाली आवास परियोजनाएं उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और राज्य को एक हजार अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘ये पहल लोगों के जीवन बदलाव लाएंगी, उन्हें बेहतर आवास और अधिक आरामदायक जीवन शैली प्रदान करेंगी। इस योजना के अत्यधिक लोकप्रिय होने की उम्मीद है और अधिकारियों को इसके सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आवास योजना का उद्घाटन किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाह ने वक्फ संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी की सराहना की, कहा वर्षों से जारी अन्याय खत्म होगा
    Next Article पूर्वी तट रेलवे कार्यशाला को कोचों की मरम्मत में 20 दिन के बजाय तीन साल लग गए : कैग

    Related Posts

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    December 13, 2025

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    December 13, 2025

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    December 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत में मिला त्वरित न्याय, मोटर वाहन दुर्घटना केस में दो पीड़ितों को मिला एक करोड़ 80 लाख का चेक ।

    सोना देवी विश्वविद्यालय में “इग्नाइट 2025” का भव्य समापन, खेल भावना व सांस्कृतिक उल्लास का संगम

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    जिला शिक्षा कार्यालय में 88 ब्लॉक टॉपर्स को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.