बिस्टुपुर में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में तेज़ी – जल्द खुलासे की उम्मीद। जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। इस चोरी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। चोरी की इस वारदात के बाद गुरुवार को नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और सभी संभावित सुरागों की जांच की। पुलिस अधिकारी ने चोरी से जुड़े हर महत्वपूर्ण पहलू पर गहन जांच…
Author: Devanand Singh
आनंद मार्ग और पूर्णिमा नेत्रालय के अभियान में 15 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण जमशेदपुर में दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत निशुल्क नेत्र शिविर और मोतियाबिंद ऑपरेशन आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा आनंद मार्ग जागृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 मरीजों को मोतियाबिंद और आंसू नलिका की समस्या से ग्रस्त पाया गया, जिनका ऑपरेशन पूर्णिमा नेत्रालय में किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान भारत योजना और राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम (डी.बी.सी.एस.) के तहत 15 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाया।…
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने तेलंगाना और कर्नाटक सरकार पर वन भूमि को बर्बाद करने का आरोप लगाया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना और कर्नाटक की कांग्रेस सरकारों पर वन्य भूमि को तबाह करने का आरोप लगाते हुए सरकार से इस पर ध्यान देने की अनुरोध किया। सूर्या ने लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए दावा किया कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने हैदराबाद में 400 एकड़ वन्य भूमि रियल इस्टेट माफिया को बेचने के लिए रातोंरात बुलडोजर और जेसीबी मशीनों से साफ कर दी जिस पर आईटी पार्क बनाने…
30 मार्च से 7 अप्रैल तक श्री शीतला माता मंदिर में भव्य रामनवमी महोत्सव, कलश यात्रा और शोभायात्रा प्रमुख आकर्षण। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री शीतला माता मंदिर महंत बलदेव दास अखाड़ा साकची जमशेदपुर द्वारा 30 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक श्रद्धा एवं हर्ष उल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में विशाल रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव शीतला मंदिर रामगढ़ में लगभग 40 वर्षों से होता रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अप्रैल से 3 अप्रैल को संपूर्ण रामायण पाठ किया जाएगा। तत्पश्चात 4 अप्रैल को संध्या 5:00 बजे…
वक्फ संशोधन विधेयक पारित: डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने सांसदों व मोदी सरकार को दी बधाई भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ जटा शंकर पाण्डेय ने लोक सभा ने वक्फ संसोधन विधयक पारित करने के लिए सभी सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि विधयक का पारित होने देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व तथा उनका देश के प्रति प्रेम का परिणाम है. वक्फ संसोधन विधयक पारित होना देश के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. केंद्र सरकार ने साबित कर दिया कि उसके लिए देश के सभी नागरिक बराबर है तथा सरकार…
रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 5 अप्रैल को राष्ट्रीय सेमिनार, शिक्षा में आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता पर होगी चर्चा। रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आगामी 5 अप्रैल को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है । इसका विषय है “मानवतावादी और समग्र शिक्षा के लिए आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता: बदलते संदर्भ में भावी शिक्षकों की भूमिका। इस सेमिनार में झारखंड ,बिहार ,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से शिक्षाविद भाग लेंगे । “की नोट स्पीकर” के रूप में भुवनेश्वर से डॉक्टर रमाकांत महालिक ,शिक्षा विभाग ,नोडल ऑफिसर ,एजुकेशनल टेक्नोलॉजी उपस्थित रहेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर सेमिनार में उपस्थित रहेंगी…
यूसिल ने सरकारी स्कूलों में बांटे 474 स्कूल बैग, बच्चों में खुशी की लहर। सरकारी स्कूलों में संसाधन की कमी होती है।यहां ज्यादातर गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से कम्पनी से सटे छह स्कूलों में 474 बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरित की।इधर बच्चे स्कूल बैग पाकर खुशी से झूम उठे। इस बाबत यूसिल के प्रबंधक स्टेलिन हेंब्रम ने कहा कि आज शिशु शिक्षा निकेतन,खुखड़ाडीह, प्राथमिक विद्यालय खुखडाडीह हाड़तोपा प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय कदमा बोर्ड, हितकु मध्य विद्यालय को सौंपी गई। अन्य बचे…
मानगो में पेयजल संकट में विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से की मुलाकात, टैंकर से जल आपूर्ति के निर्देश दिए। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिल कर मानगो के कतिपय इलाकों और जमशेदपुर की बस्तियों में पेयजलापूर्ति की दिक्कतों को दूर करने के संबंध में मुलाकात की। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि कई दिनों से वह पेयजलापूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं मानगो नगर निगम के अधिकारियों से मानगो के कतिपय मोहल्लों में पेयजलापूर्ति की समस्याएं दूर करने का प्रयत्न कर रहे हैं परंतु इसमें सफलता नहीं मिल रही है।…
वक़्फ़ संशोधन बिल पर झामुमो का विरोध, आदिवासी हितों के खिलाफ जाने का आरोप – रघुवर दास वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित हो गया। लोकसभा में इस संशोधन विधेयक का झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया और इस बिल के विरोध में मतदान किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का आदिवासी विरोधी चेहरा कल खुलकर सामने आ गया। वक़्फ़ संशोधन बिल में किये गए कई संशोधनों में झारखण्ड के सन्दर्भ में भी महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। संशोधन बिल के कानून बनने के बाद आदिवासी क्षेत्रों में अनुसूचि 5 एवं अनुसूचि 6 के तहत वक़्फ़ सम्पति घोषित नहीं की जा सकेगी।…
न्यू इंडिया सहकारी बैंक मामला: पुलिस को 168 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिली नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद मुंबई में ऐसे पहले मामले में एक अदालत ने पुलिस को न्यू इंडिया सहकारी बैंक में कथित गबन के सिलसिले में पांच आरोपियों की 167.85 करोड़ रुपये की 21 संपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति दी है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को मजिस्ट्रेटी अदालत से मंजूरी मिलने के बाद कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी। इन संपत्ति में चारकोप में…
