Author: Devanand Singh

ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र को बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। 17वीं ओडिशा विधानसभा का तीसरा सत्र 13 फरवरी को शुरू हुआ था और इसे पांच अप्रैल तक जारी रहना था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह देखते हुए कि कोई और महत्वपूर्ण कार्य नहीं बचा है, सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाता है। इससे पहले, सरकार के मुख्य सचेतक सरोज कुमार प्रधान ने विधानसभा को…

Read More

जमशेदपुर एनकाउंटर: अनुज के AK-47 की तलाश में STF-ATS ने की छापेमारी, दो सहयोगी हिरासत में जमशेदपुर में अनुज एनकाउंटर मामले में अनुज के एक-47 बरामद के लिए एसटीएफ और एटीएस जमशेदपुर और सरायकेला में छापे मारी कि जा रही है, बताया जा रहा है कि अनुज के पास काबाइन समेत हथियारों का जखीरा था, जिसकी बरामदगी के लिए यूपी और झारखंड एटीएस लगातार कार्रवाई कर रही है, वही अनुज के एनकाउंटर के बाद उन्हें पनाह देने वाले गोविंदपुर से बिल्डर चिंटू सिंह और राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लिया गया है, इन दोनों के निशान देही पर कई…

Read More

सीमा शुल्क विभाग हवाई यात्रियों के पुराने आभूषणों को अनावश्यक रूप से जब्त न करे: उच्च न्यायालय दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि सफर के समय यात्री द्वारा पहने जाने वाले आभूषण सहित यात्रियों के पुराने और निजी आभूषण को हवाई अड्डों पर अनावश्यक रूप से जब्त नहीं किया जाए और उन्हें प्रताड़ित भी नहीं किया जाए। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ को सीमा शुल्क विभाग ने सूचित किया कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा हितधारकों के साथ…

Read More

मुख्यमंत्री फडणवीस को कोई भी फाइल भेजने से पूर्व उनकी पूरी जांच करेंगे शिंदे महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया है कि अब सभी फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास भेजे जाने से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास भेजी जाएंगी। राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने 18 मार्च को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। इस कदम का उद्देश्य 2023 की उस व्यवस्था को बहाल करना है जिसमें फाइल को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिंदे को भेजे जाने से पहले तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और फडणवीस को जांचने के लिए भेजा जाता था। आदेश में कहा…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने थाईलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को छठे बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल)शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड पहुंचे, जहां उपप्रधानमंत्री सूर्या जुंगरुंगरींगकिट ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। थाईलैंड की अपनी यात्रा के दौरान वह अपनी समकक्ष पैंटोगटार्न शिनावात्रा के साथ वार्ता करेंगे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बैंकॉक, थाईलैंड पहुंच गया हूं। आगामी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने तथा भारत एवं थाईलैंड के बीच सहयोग के बंधन को मजबूत करने के…

Read More

बजाज ऑटो की मार्च में वाहन बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 3,69,823 इकाई बजाज ऑटो की मार्च में निर्यात सहित कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 3,69,823 इकाई हो गई। मार्च 2024 में उसने 3,65,904 वाहन बेचे थे। पुणे स्थित वाहन विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री (वाणिज्यिक वाहनों सहित) 2,21,474 इकाई पर स्थिर रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,20,393 इकाई थी। समीक्षाधीन महीने में कुल निर्यात दो प्रतिशत बढ़कर 1,48,349 इकाई हो गया, जबकि मार्च 2024 में 1,45,511 इकाई रहा था।…

Read More

अमेरिकी शुल्क से घरेलू चिकित्सकीय उपकरण उद्योग की वृद्धि हो सकती है प्रभावित एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एआईएमईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका को चिकित्सकीय उपकरण निर्यात पर 27 प्रतिशत जवाबी शुल्क लगाने से इस क्षेत्र की वृद्धि के लिए चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों पर वैश्विक स्तर पर लगाए गए उच्च शुल्कों का मुकाबला करने के लिए ऐतिहासिक उपाय के रूप में करीब 60 देशों पर जवाबी शुल्क की घोषणा की है। एआईएमईडी फोरम के समन्वयक राजीव नाथ ने बयान में कहा, ‘‘ भारत ऐतिहासिक रूप से अमेरिका को…

Read More

अनुराग ठाकुर की टिप्पणियों ने मेरी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया, आरोप साबित करें या इस्तीफा दें: खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को भाजपा सदस्य अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा कि इन टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। खरगे ने भाजपा सांसद को यह चुनौती भी दी कि वह उन पर (खरगे पर) लगाए गए अपने आरोपों को साबित करें या फिर इस्तीफा दें। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों के…

Read More

वृक्ष कटाई:न्यायालय का तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को अंतरिम रिपोर्ट पेश करने का निर्देश च्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) को कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र का तत्काल दौरा करने का निर्देश दिया, जहां हैदराबाद विश्वविद्यालय से सटी 400 एकड़ जमीन पर पेड़ों की कटाई का प्रस्ताव था। प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया। पीठ ने कहा, ‘‘ हम तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) को निर्देश देते हैं कि वह तत्काल संबंधित स्थल का दौरा करें और आज अपराह्न 3.30 बजे…

Read More

साकची सब्जी मंडी होल सेल विक्रेता संघ का चुनाव संपन्न हुआ! दोबारा अध्यक्ष बने बलबीर मंडल। जमशेदपुर के साकची सब्जी मंडी होलसेल विक्रेता संघ का आम चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिसमें बालवीर मंडल दोबारा चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। बलबीर मंडल पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की। साकची सब्जी मंडी में सब्जी होलसेल विक्रेताओं के पूरे 70 वोट हैं। जिसमें बालवीर मंडल को 46 वोट पड़े और उनके प्रतिद्वंदी अनिल मंडल को 24 वोट पड़े। बलबीर मंडल के जीत की खुशी में होलसेल विक्रेता संघ के द्वारा विजय जुलूस मंडी में निकल गया।…

Read More