मथुरा में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत मथुरा जिले के बलदेव थाना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आगरा के सिकंदरा में स्थित एक जूता फैक्ट्री में काम करने वाले खंदौली के निवासी दो युवक मंगलवार शाम यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे कि तभी बलदेव थानाक्षेत्र के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो…
Author: Devanand Singh
वक्फ संशोधन विधेयक के नाम पर विपक्षी दल देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे : ललन सिंह जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के सांसद एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को उनकी पार्टी के पूर्ण समर्थन की घोषणा करते हुए लोकसभा में बुधवार को कहा कि विपक्षी दल इस विधेयक को लेकर एक अलग तरह का विमर्श गढ़ने की और देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025’ पर सदन में जारी चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि देश में ऐसा…
प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड का दौरा करेंगे; बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड पहुंचेंगे। इस दौरान वह थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ वार्ता करेंगे और छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। मोदी का थाईलैंड में भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। वह ‘गवर्नमेंट हाउस’ में शिनावात्रा से मिलेंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम को प्रधानमंत्री मोदी समुद्री सहयोग पर समझौते के लिए बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) नेताओं के साथ शामिल होंगे। इस सम्मेलन में…
जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने वक्फ विधेयक का विरोध किया, इसे ‘धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप’ बताया जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों ने बुधवार को वक्फ अधिनियम संशोधन के लिए लोकसभा में पेश विधेयक का विरोध करते हुए दावा किया कि यह धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप और मुसलमानों को कमजोर करने का प्रयास है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया। सरकार के मुताबिक इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कामकाज में सुधार, जटिलताओं को दूर करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रौद्योगिकी-संचालित प्रबंधन शुरू करना है। हालांकि विपक्षी दलों…
संसद को वक्फ के संबंध में कानून पारित करने का कोई अधिकार नहीं: तृणमूल कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने वक्त (संशोधन) विधेयक, 2025 को राज्यों के अधिकारों पर अतिक्रमण करने वाला बताते हुए बुधवार को दावा किया कि संसद को इस संबंध में कानून पारित करने का कोई अधिकार नहीं है। विधेयक पर सदन में हुई चर्चा में भाग लेते हुए बनर्जी ने कहा कि मुसलमानों को अपनी संपत्ति का अधिकार है और वक्फ संपत्ति मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। उन्होंने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे कानून पारित करने…
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघ पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बारूदी सुरंग में विस्फोट के बाद बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का ‘‘प्रभावी ढंग से’’ जवाब दिया और एलओसी पर स्थिति नियंत्रण में है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना मंगलवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर LIC मेन ब्रांच से 55 लाख कैश गायब, तिजोरी टूटी, CCTV का DVR भी लापता जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित LIC की मेन ब्रांच-2 में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिससे पूरे ब्रांच में हड़कंप मच गया है। कार्यालय में रखे लाखों रुपये गायब हो गए हैं, जबकि तिजोरी का ताला टूटा हुआ मिला है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए पूरे कैंपस के सीसीटीवी कैमरों का DVR भी लापता है, जिससे मामले की जांच और भी जटिल हो गई है। लगभग 55 लाख रुपये या उससे अधिक की नकदी चोरी होने…
भाजपा ने पार्टी के 18 विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया कर्नाटक विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 18 विधायकों के निलंबन को ‘‘तानाशाही’’ और ‘‘अलोकतांत्रिक’’ करार देते हुए विपक्षी भाजपा ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। बेंगलुरु में विधान सौध परिसर में केंगल हनुमंतैया की प्रतिमा के सामने हाथ में तख्तियां लेकर विरोध-प्रदर्शन करते भाजपा विधायकों ने नारेबाजी कर विधानसभा अध्यक्ष को ‘‘पक्षपाती’’ और ‘‘कांग्रेस समर्थक’’ कहा। विधायकों ने कहा कि अगर निलंबन तुरंत वापस नहीं लिया…
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परिपत्र का आक्टा की बैठक से कोई संबंध नहीं : आक्टा इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) ने स्पष्ट किया है संस्थान की छवि खराब करने वाली किसी भी टिप्पणी, लेख और विचार प्रिंट या डिजिटल मीडिया में देने पर रोक संबंधी विश्वविद्यालय की अधिसूचना का उसकी बैठक में उठाई गई शिक्षकों की समस्याओं से कोई कोई संबंध नहीं है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से 29 मार्च, 2025 को एक अधिसूचना जारी कर कहा गया था कि विश्वविद्यालय के शिक्षण और गैर शिक्षण कार्य से जुड़े सभी सदस्य प्रिंट या डिजिटल मीडिया में…
म्यांमा की राजधानी में भूकंप के बाद मलबे में फंसे व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला गया म्यांमा में भूकंप के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे बचाव दल ने बुधवार सुबह राजधानी नेपीता के उस होटल के मलबे से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला, जहां वह काम करता था। हालांकि, देश में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ने की ही आशंका है क्योंकि भूकंप के पांच दिन बाद भी अधिकतर बचाव दल को केवल शव ही मिल रहे हैं। मलबे में नाइंग लिन टुन के स्थान को सटीक रूप से निर्धारित करने…
