Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघ

    पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बारूदी सुरंग में विस्फोट के बाद बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का ‘‘प्रभावी ढंग से’’ जवाब दिया और एलओसी पर स्थिति नियंत्रण में है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना मंगलवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट की है।

    भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं किया जबकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में दुश्मन सेना के पांच जवान घायल हो गए। जम्मू स्थित सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘एक अप्रैल कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग में उस समय विस्फोट हुआ जब पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रही थी। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर मजबूत है। स्थिति नियंत्रण में है।

    पहले के बयान में उल्लेख किया गया था कि ‘‘नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के कारण कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग में धमाका हुआ

    भारत और पाकिस्तान की सेना ने सीमा पार से गोलीबारी और आईईडी हमले की कई घटनाओं के बाद तनाव को कम करने के प्रयास में 21 फरवरी को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक फ्लैग बैठक की थी।

    ब्रिगेड-कमांडर स्तर की यह बैठक चक्कन-दा-बाग क्रॉसिंग पॉइंट क्षेत्र में 75 मिनट तक चली जिसमें दोनों पक्षों ने सीमाओं पर शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला था।

     

     

    पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: बिष्टुपुर LIC मेन ब्रांच से 55 लाख कैश गायब, तिजोरी टूटी, CCTV का DVR भी लापता
    Next Article संसद को वक्फ के संबंध में कानून पारित करने का कोई अधिकार नहीं: तृणमूल कांग्रेस

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.