फिल्म निर्माता संघ ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के लीक होने की निंदा की इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ (आईएमपीपीए) ने कहा कि ऐसे समय में जब फिल्म जगत कई चुनौतियों से जूझ रहा है, हिंदी फिल्म ‘सिकंदर’ का ऑनलाइन लीक होना ‘पायरेसी’ रोकने के लिए ‘सिनेमैटोग्राफ’ अधिनियम के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने की जरूरत को पुख्ता करता है। फिल्म निर्माताओं के संगठन ने आधिकारिक रूप से 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान अभिनीत फिल्म के पहले ही ऑनलाइन मंचों पर लीक होने की निंदा की। आईएमपीपीए ने कहा, ‘‘इस तरह के निरंतर…
Author: Devanand Singh
लवकुश फायरिंग केस में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन हथियार और छह गोली बरामद। जमशेदपुर के एमजीएम थाना पुलिस ने क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में बीते 29 मार्च की रात स्थानीय निवासी लवकुश पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी और राहुल कुमार सिंह उर्फ छोटू शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन हथियार और छह गोली बरामद किया है. बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तुरियाबेड़ा स्थित एक स्कूल के…
राशन वितरण में उप्र सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से लाखों लाभान्वितों को मिल रहा सीधा लाभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में गरीबों और जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने की प्रक्रिया को न केवल प्रभावी बनाया है, बल्कि इसे डिजिटल तकनीकों के माध्यम से पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त भी किया है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ के मूल मंत्र को साकार करते हुए उप्र सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग के जरिए तकनीकी नवाचारों को अपनाया, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के 1.15 करोड़ से अधिक राशन…
केरल के मंदिर में ‘कझकम’ के कर्मचारियों ने ‘जातिगत भेदभाव’ के आरोपों के बीच इस्तीफा दिया त्रिशूर के प्रसिद्ध कूडलमाणिक्यम मंदिर के एक ‘कझकम’ कर्मचारी ने जातिगत भेदभाव के आरोपों के बाद व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बालू को राज्य द्वारा संचालित देवस्वओम भर्ती बोर्ड द्वारा ‘कझकम’ कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। बालू ने मंगलवार शाम को देवस्वओम प्रशासक को अपना इस्तीफा सौंपा। ‘कझकम’ मंदिर में वरिष्ठताक्रम के अनुसार एक विशेष समूह होता है जिसे माला तैयार करने और अन्य औपचारिक कार्य सौंपा जाता है। मंदिर…
रीजीजू ने लोकसभा में वक्फ विधेयक चर्चा, पारित किये जाने के लिए पेश किया नयी दिल्ली, दो अप्रैल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने वक्फ कानून में बदलावों के जरिये इसे अन्य कानूनों से ऊपर कर दिया था, इसलिए इसमें नये संशोधनों की जरूरत पड़ी। रीजीजू ने सदन में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने उन मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, जो वक्फ विधेयक का हिस्सा नहीं…
ओड़िशा दिवस पर भुवनेश्वर में पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने डॉ दिनेश और डॉ बिन्नी सारंगी को किया सम्मानित । ये हम हर ओड़िया भाषियों के लिए गौरव का विषय है क्योंकि उत्कल दिवस, जिसे ओडिशा दिवस के रूप में भी जाना जाता है, भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है, जो हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है। उपरोक्त बातें झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार सारंगी ने अपने अपनी पत्नी डॉ बिन्नी सारंगी को भुवनेश्वर में सम्मानित किए जाने पर कहा l उन्होंने कहा कि यह दिन ओडिशा राज्य के गठन का जश्न मनाता…
उत्कल एसोसिएशन मुसाबनी में 90वां स्थापना दिवस: ओडिशा की संस्कृति संग रंगारंग उत्कल दिवस समारोह उत्कल एसोसिएशन मुसाबनी में 90 वें स्थापना दिवस पर धूमधाम से उत्कल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित समाज की महिलाओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान ओडिशा की झलक देखने को मिली। इसमें ओडिसी, संबलपुरी नृत्य, गणेश वंदना, नृत्य प्रमुख रहा। इस मौके पर यहां स्थापित उत्कल मणि गोपबंधु दास की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एचसीएल आईसीसी के कार्यपालक निदेशक सह यूनिट हेड श्यामसुंदर शेट्टी,डॉ जी सी सतपति, डॉ टी के मोहंती, शंभू नाथ सतपति, भरत श्यामल…
सरहुल पर्व पर रघुवर दास ने की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की समृद्धि की कामना, शोभायात्रा में हुए शामिल। जमशेदपुर में प्रकृति उपासना के पर्व सरहुल पर्व को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुराना सीतारामडेरा में आदिवासी मुंडा समाज एवं उरांव बस्ती में पारंपरिक विधि-विधान से सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों के विकास एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद, वे बिरसानगर जोन नंबर 6 पहुंचे, जहां उन्होंने जनजातीय समाज के भाई-बहनों के साथ सरहुल पूजा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा कर प्रकृति और संस्कृति को समर्पित इस…
टाटानगर-चांडिल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, खाई में पलटे ट्रक को रेलवे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत टाटानगर- चांडिल रेलखंड पर चांडिल थाना अंतर्गत मानीकुई के समीप मंगलवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गया. यह ट्रक टाटा की ओर से आ रहा था और चांडिल की ओर जा रहा था. पलटने के बाद ट्रक बीच में ही अटक गया यदि थोड़ा और नीचे गिरता तो नीचे से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर जा गिरता जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. इधर सूचना मिलते ही सीकेपी रेल डिवीजन की…
न्यामति बैंक डकैती के मुख्य साजिशकर्ता ने टीवी धारावाहिक देखकर रची थी साजिश: कर्नाटक पुलिस दावणगेरे (कर्नाटक), दो अप्रैल दावणगेरे के न्यामति में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) डकैती की जांच से खुलासा हुआ है कि मुख्य साजिशकर्ता ने टीवी धारावाहिक ‘मनी हीस्ट’ तथा बैंक चोरी और डकैती से जुड़ी फिल्में देखकर वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। एसबीआई की न्यामति शाखा में 28 अक्टूबर 2024 को खिड़की की ग्रिल निकालकर घुसे अपराधियों ने 17.7 किलोग्राम सोना चोरी कर लिया था। पुलिस ने गहन जांच के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक के न्यामति से छह लोगों के गिरोह को…
