नोएडा में वाणिज्यिक इमारत में लगी आग, कई लोग घायल नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में सेक्टर 18 स्थित एक वाणिज्यिक इमारत में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 18 स्थित वाणिज्यिक इमारत ‘कृष्णा अपरा’ के प्रथम मंजिल पर एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के चलते वहां भगदड़ मच गयी। कुछ लोग आग से बचने के लिए ऊपर से रस्सी…
Author: Devanand Singh
आर्थिक स्थिरता के लिए आरबीआई, सरकार के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू मुंबई, एक अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी की प्रगति से वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम बढ़ रहा है और वृहद आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए केंद्रीय बैंक और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है। भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में मुर्मू ने बैंकिंग परिवेश को मजबूत और सुरक्षित बनाने को सक्रिय कदम उठाने के लिए आरबीआई की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रौद्योगिकी की तेज प्रगति के साथ वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर खतरों का जोखिम…
भारत और चिली ने व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) भारत और चिली ने पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत शुरू करने का मंगलवार को फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक वार्ता के लिए चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट की मेजबानी की। बोरिक व्यापार और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा के लिए भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वार्ता के बाद…
दिल्ली दंगों के मामले में अदालत ने कपिल मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने मंगवार को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ यहां 2020 में हुये दंगों में उनकी कथित भूमिका की जांच के लिये प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने इसे ‘‘प्रथम दृष्टया’’ संज्ञेय अपराध पाया, जिसके लिए जांच की आवश्यकता है। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मिश्रा कथित अपराध के समय इलाके में थे… और (मामले में) आगे की जांच…
राजनीति मेरे लिए ‘फुल टाइम जॉब’ नहीं, मैं असल में योगी हूं: आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भविष्य में उनके प्रधानमंत्री बन सकने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि राजनीति उनके लिए ‘फुल टाइम जॉब’ नहीं है और वह दिल से योगी हैं। आदित्यनाथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि उनका प्राथमिक काम उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करना है जो उनकी पार्टी ने उन्हें सौंपा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और पार्टी ने मुझे राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए यहां रखा है।’’ आदित्यनाथ ने संभावित…
मलेशिया में गैस पाइप फटने से लगी भीषण आग 100 से अधिक लोग झुलसे, कई मकान क्षतिग्रस्त कुआलालंपुर, एक अप्रैल मलेशिया में कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में गैस पाइपलाइन फटने से मंगलवार को लगी भीषण आग में 100 से अधिक लोग घायल हो गए और कई मकानों में भारी नुकसान हुआ। कुआलालंपुर के बाहर ‘पुत्रा हाइट्स’ में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग की लपटें कई किलोमीटर ऊपर तक दिखाई दे रही थीं और कई घंटों तक धधकती रही। यह घटना सार्वजनिक अवकाश के दिन हुई क्योंकि मलेशिया में बहुसंख्यक मुस्लिम ईद के दूसरे दिन जश्न मनाते हैं।…
मैं हर मैच में अपने प्रदर्शन में एक-डेढ़ प्रतिशत का सुधार करना चाहता हूं: अर्शदीप लखनऊ, एक अप्रैल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय रचनात्मक आत्म-आलोचना को देते हुए कहा कि वह हर मैच में अपने प्रदर्शन में एक से डेढ़ प्रतिशत का सुधार करने की कोशिश करते हैं। आखिरी ओवरों के विशेषज्ञ के तौर पर तेजी से उभर रहे इस 26 साल के गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ साई सुदर्शन और शेरफेन रदरफोर्ड के महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टीम को पहले मैच में 11…
सड़कें नमाज के लिए नहीं, यातायात के लिए हैं, बाकियों को हिंदुओं से अनुशासन सीखना चाहिए: आदित्यनाथ नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज अदा करने के खिलाफ मुसलमानों को प्रशासन द्वारा दी गई चेतावनी का बचाव करते हुए कहा है कि सड़कें यातायात के लिए होती हैं। आदित्यनाथ ने मुसलमानों से यह भी कहा कि वे हिन्दुओं से धार्मिक अनुशासन सीखें, जो विशाल महाकुंभ मेले में शामिल हुए लेकिन इस दौरान अपराध, तोड़-फोड़ या उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक विशेष साक्षात्कार के…
न्यायिक सुधारों की राज्यसभा में उठी मांग नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) राज्यसभा में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) सदस्य राघव चड्ढा ने देश में न्यायिक सुधारों की मांग करते हुए न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए जाने की जरूरत पर बल दिया। आप सदस्य ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया और कहा कि अदालत को न्याय का मंदिर माना जाता है और लोगों को भरोसा रहता है कि वहां अन्याय नहीं होगा। आप सदस्य ने कहा, ‘‘आम आदमी जब अदालत की चौखट पर जाता है तो उसे विश्वास होता है कि उसे न्याय…
मुख्यमंत्री ने किया बरेली में 933 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास बरेली (उप्र), एक अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में 933 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2,554 नयी एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने सरकारी विद्यालयों में दाखिले को बढ़ावा देने के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ और संक्रामक रोगों के उन्मूलन के उद्देश्य से ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री…
