Author: Devanand Singh

संघ-भाजपा में तालमेल से जुड़े सुखद संकेत -ललित गर्ग- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 साल बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के अंगने में पहुंचकर संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि दी, जिससे संघ एवं भाजपा के बीच एक नई तरह की ऊर्जामयी सोच एवं समझ विकसित हुई है। एक नई प्राणवान ऊर्जा का सूरज उगा है, नये संकल्पों को पंख लगे हैं। संघ के सौ वर्ष पूरे करने के ऐतिहासिक अवसर पर मोदी ने सही कहा कि संघ भारत की अमर…

Read More

झारखंड में एनटीपीसी परिचालित मालगाड़ियों की टक्कर में दो चालकों की मौत रांची, एक अप्रैल झारखंड के साहिबगंज जिले में मंगलवार तड़के दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) द्वारा परिचालित दो मालगाड़ियों के बीच बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह के पास तड़के करीब तीन बजे टक्कर हुई। जिस पटरी पर यह हादसा हुआ, वह भी एनटीपीसी की है और उसका इस्तेमाल मुख्य रूप से उसके बिजली…

Read More

ग्राम स्वशासन अभियान के तत्वावधान में डुमरिया प्रखण्ड में शिविर लगाकर लोगों के राशनकार्ड का इकेवाईसी ग्राम स्वशासन अभियान के तत्वावधान में डुमरिया प्रखण्ड के बाकड़ाकोचा एवं हल्दिबनी गाँव मे शिविर लगाकर लोगो के राशनकार्ड का ईकेवाईसी मोबाईल एप के माध्यम से किया गया, नए सदस्यों का नाम जोड़ा गया, लोगों के डीबीटी स्टेटस को जाँच कर उन्हें लिंक किया गया, पेंशन के आवेदन भरे गए ।साथ ही आधार ऑपरेटर श्री सुनील कुमार टुडू के सहयोग से लोगों के आधार कार्ड में मोबाईल लिंक करने का काम भी किया गया। इस शिविर में लगभग 200 की संख्या में लोग उपस्थित…

Read More

अभिव्यक्ति की आजादी पर कभी सख्त तो कभी नरम सुप्रीम कोर्ट संजय सक्सेना,लखनऊ कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत के बाद विभिन्न क्षेत्रों से मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सांप्रदायिक सौहार्द, और न्यायिक प्रक्रियाओं के बीच संतुलन को लेकर महत्वपूर्ण बहस का केंद्र बन गया है। बता दें 21 जनवरी 2025 को, सुप्रीम कोर्ट ने इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ गुजरात के जामनगर में दर्ज एफआईआर पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह एफआईआर उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक वीडियो क्लिप को लेकर दर्ज की गई…

Read More

एक ज़रूरी बचाव, लेकिन क्या लोग ऊब गए हैं? 1930 की चेतावनी और पकते कान: साइबर सतर्कता या शोरगुल? साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और ऑनलाइन ठगी से बचाव की चेतावनियाँ इतनी बार सुनाई देने लगी हैं कि लोग अब इनसे ऊबने लगे हैं। बैंक, फोन कंपनियाँ, न्यूज़ चैनल्स, और सोशल मीडिया हर जगह साइबर फ्रॉड के अलर्ट्स छाए हुए हैं, जिससे लोग ठगी से कम और चेतावनी से ज़्यादा परेशान हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि असली कॉल्स और स्कैम्स में फर्क करना भी मुश्किल हो रहा है—हर मैसेज पर शक, हर कॉल पर संदेह! लोग…

Read More

ईरान-अमेरिका का तनाव दुनिया के लिए सही नहीं देवानंद सिंह अंतरराष्ट्रीय राजनीति में ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के रिश्तों को लेकर अनेक मोड़ आए हैं। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ा है, जो कभी-कभी अप्रत्याशित रूप से सामने आ जाता है। इन तनावों के मूल में ईरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका की अधिकतम दबाव की रणनीति और दोनों देशों के बीच विश्वास की भारी कमी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को बमबारी की धमकी दे दी, वहीं ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत को अस्वीकार कर दिया। ऐसे…

Read More

(घोर कलयुग की दस्तक) नैतिक पतन के चलते खतरे में इंसानी रिश्ते समाज में कितना पतन बाकी है? यह सुनकर दिल दहल जाता है कि कोई बेटा अपने ही माता-पिता की इतनी निर्ममता से हत्या कर सकता है? महिला ने जेठ के साथ मिलकर अपने दो वर्ष के बेटे को मरवा दिया। पत्नी ने प्रेमी सँग मिलकर मर्चेंट नेवी मे अफसर पति के टुकड़े-टुकड़े किये। पिता ने नौकर से अपने बेटे की हत्या करवायी। माँ,बाप,भाई, दोस्त,पार्टनर को मारने की खबरें आम हैं। ऐसे अपराध यह दिखाते हैं कि समाज में मानसिक संतुलन, नैतिकता और पारिवारिक मूल्यों में कितनी गिरावट आ…

Read More

(दोहरे मापदंड! कर्मचारी परेशान, सांसद मालामाल) महंगाई में पिसते कर्मचारी, राहत में नहाते सांसद: 2% बनाम 24% का गणित! सरकार ने जहां सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में मात्र 2% की वृद्धि की, वहीं सांसदों के भत्तों और वेतन में 24% की बढ़ोतरी कर दी। यह विरोधाभास कर्मचारियों और जनता में नाराजगी पैदा कर रहा है। कर्मचारियों के लिए 2% DA वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा समान। सांसदों को पहले से ही कई सुविधाएँ मिलती हैं, फिर भी वेतन में बड़ी बढ़ोतरी। सरकार जब आम जनता की राहत की बात आती है, तो “बजट की कमी” बताती है,…

Read More

नेपाल की राजनीति में नई करवट के मायने देवानंद सिंह नेपाल एक बार फिर राजनीतिक विवाद की आग में जल रहा है। वहां राजशाही की मांग को लेकर जिस तरह हिंसा हो रही है, उसने नई राजनीतिक अस्थिरता को जन्म दिया है। नेपाल को 2008 में राजशाही से मुक्ति मिल चुकी थी, लेकिन लगातार राजनीतिक अस्थिरता की वजह से एक बार राजशाही की मांग किया जाना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को काठमांडू में राजशाही समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़पों ने नेपाल के राजनीतिक परिदृश्य को और भी जटिल बना दिया है। इस हिंसा में दो लोगों की…

Read More

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम के तहत महिला सम्मेलन “जागृति भाग 3” का आयोजन कुल नौ महिला शक्ति को प्रदान किया गया “महिला सामर्थ्य सम्मान” । राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम के महिला आयाम के द्वारा जागृति -भाग 3 का आयोजन तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में किया गया। इस सम्मेलन के अंतर्गत नवदुर्गा के प्रतीकात्मक रूप को ध्यान में रखते हुए 9 सशक्त महिलाओं को महिला सामर्थ्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीपीएम हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी और प्रतिष्ठित समाज सेवी रत्ना भट्टाचार्या जी उपस्थित…

Read More