मामला छत्तीसगढ़ का है। यहां सरकंडा के वसंत विहार कॉलोनी में रहने वाली शिवानी सिंह ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। महिला ने बताया, मैंने इंस्टाग्राम लिंक के माध्यम से कुछ कपड़े खरीदे थे। भुगतान बार कोड के माध्यम से किया था। छत्तीसगढ़ के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर कपड़ों की खरीदी कर स्कैनर के माध्यम से पेमेंट किया था। इसके बाद महिला के खाते से दो बार में एक लाख रुपये पार हो गए। महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में…
Author: Devanand Singh
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि फरवरी-मार्च 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में हड़कंप मचा है। बीसीसीआई ने तय किया है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा। इस पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की प्रतिक्रिया आई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने तय किया है कि वह इस बार बीसीसीआई की जिद के आगे नहीं झुकेगा। पीसीबी अड़ा है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में ही…
बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और असम में लगातार बारिश हो रही है। इससे इन राज्यों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। देशभर में जारी भारी बारिश का दौर थमता नहीं दिख रहा है। कई राज्यों में अब भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इससे कई लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी तो, कुछ में भारी बारिश का अनुमान जताया है। महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश…
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानी 10 करोड़ हो चुकी है। फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी सातवें नंबर पर आते हैं। जबकि, एलन मस्क दुनिया में सर्वाधिक फॉलो किए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन यानी दस करोड़ यूजर्स पूरे हो गए। वे अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। क्या आप जानते हैं कि एक्स पर सर्वाधिक किसे फॉलो किया जाता है।…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1500 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने का दोहराया संकल्प ◆ शिक्षा की रोशनी से झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने की मुख्यमंत्री ने जताई प्रतिबद्धता ================= ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य के गरीब बच्चों को मिलेगा क्वालिटी एजुकेशन , निजी विद्यालय की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों का बदल रहे स्वरूप ================= ● राज्य के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध ● युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला जारी रहेगा ● राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था कर रहे हैं मजबूत,…
भाजपा अलग सोच वाली पार्टी, इसे कांग्रेस की गलतियों से बचना चाहिए : गडकरी पणजी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलग सोच वाली पार्टी है और इसलिए वह बार-बार जनता का विश्वास जीत रही है। साथ ही उन्होंने पार्टी को अतीत में कांग्रेस द्वारा की गई उन गलतियों को दोहराने से बचने को लेकर आगाह किया जिनकी वजह से उसे (कांग्रेस को) सत्ता से बाहर होना पड़ा। लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बहुमत प्राप्त नहीं कर पाने के करीब एक महीने बाद गडकरी ने कहा, “अगर हम…
‘संविधान हत्या दिवस’ यह याद दिलायेगा कि जब संविधान को रौंदा गया था, तो क्या हुआ था: मोदी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाना इस बात की याद दिलाएगा कि जब संविधान को रौंदा गया था, तो क्या हुआ था। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह उस प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है, जिसने आपातकाल की ज्यादतियों के कारण कष्ट झेले और जो कांग्रेस द्वारा लाया गया भारतीय इतिहास का काला दौर था।’’ सरकार ने आपातकाल की…
मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना’ का फर्जी फॉर्म भराकर की जा रही अवैध वसूली जिला प्रशासन फर्जीवाड़ा करने वालों को चिन्हित कर करेगी कड़ी कार्रवाई: अनन्य मित्तल उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता विभिन्न सूत्रों से सूचना प्राप्त है कि सरकार कीे महत्वकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” का फॉर्म शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भरने तथा जमा करने के लिए अवैध वसूली की जा रही है । विभाग द्वारा उक्त योजना हेतु कोई भी फॉर्म अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है, केवल मात्र विभागीय संकल्प (Notification) ही प्राप्त है, और न ही सामाजिक सुरक्षा…
जनसंख्या नियंत्रण पखबारा का एसडीओ ने किया उदघाटन सारथी रथ के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लोगों को किया जायेगा जागरूक कृष्ण कुमार बलिया बलिया. गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित कर विधिवत उद्घाटन एसडीओ रोहित कुमार, अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो जमाल उद्दीन के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. उद्घाटन समारोह में शामिल हुये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं को देश में बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या एवं उससे उत्पन्न समस्या पर प्रकाश डालते हुये एसडीओ ने कहा कि अगर…
पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने समाहरणालय परिसर स्थित चाईबासा कोषागार का किया औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी के द्वारा आज समाहरणालय परिसर स्थित चाईबासा कोषागार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा कोषागार पदाधिकारी के प्रकोष्ठ में आगत-निर्गत पंजी, उपस्थित पंजी, कार्य आवंटन पंजी, आकस्मिक अवकाश पंजी, इंडेक्स रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, योजना आधारित आय-व्यय संचिका सहित विविध फाइलों, प्रपत्रों का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा कोषागार कार्यालय परिसर तथा कर्मियों द्वारा निष्पादित किए जा रहे कार्यों का…
