Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत और चिली ने व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड राजनीति

    भारत और चिली ने व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत और चिली ने व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया

     

    नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) भारत और चिली ने पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत शुरू करने का मंगलवार को फैसला किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक वार्ता के लिए चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट की मेजबानी की।

    बोरिक व्यापार और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा के लिए भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं।

    वार्ता के बाद एक वक्तव्य में मोदी ने कहा, ‘‘आज, हमने अपनी-अपनी टीम को पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर चर्चा शुरू करने का निर्देश दिया है।’’

    उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि लचीली आपूर्ति और मूल्य श्रृंखलाएं स्थापित करने के लिए भी काम किया जाएगा।

    चिली को लैटिन अमेरिका में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए मोदी ने कहा कि भारत इस देश को अंटार्कटिका के प्रवेश द्वार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में चिली के साथ अपने सकारात्मक अनुभव साझा करने के लिए तैयार है।

    भारत और चिली ने व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली दंगों के मामले में अदालत ने कपिल मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया
    Next Article आर्थिक स्थिरता के लिए आरबीआई, सरकार के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू

    Related Posts

    गुरु की 36वीं पुण्यतिथि पर संत मिलन, सैकड़ों साधु-संतों ने ग्रहण किया प्रसाद

    October 21, 2026

    बरौनी दो पंचायत में सहयोग शिविर, 37 आवेदन मिले

    October 21, 2026

    मंझौल में ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु की 36वीं पुण्यतिथि पर संत मिलन, सैकड़ों साधु-संतों ने ग्रहण किया प्रसाद

    बरौनी दो पंचायत में सहयोग शिविर, 37 आवेदन मिले

    मंझौल में ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    घाघरा में करंट लगने से विवाहिता की मौत, दशहरा पूजा से लौटने के दौरान हादसा

    राटन बाबूपट्टी दुग्ध समिति ने 50 किसानों में बांटा 1.40 लाख का बोनस, 15 महिलाओं को दी साड़ी

    प्रारंभिक शिक्षक संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

    बखरी में नीलकंठ उड़ा तो शुरू हुआ ऐतिहासिक जतरा, विजयादशमी पर भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

    पीरनगर में तेज रफ्तार ने ली वृद्धा की जान, एक घंटे तक बाधित रहा बेगूसराय-मंझौल पथ

    बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

    किरण नेत्रालय में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर, 130 से अधिक लोगों की जाँच और 25 मोतियाबिंद मामले मिले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.