Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्थिक स्थिरता के लिए आरबीआई, सरकार के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू
    Breaking News Headlines

    आर्थिक स्थिरता के लिए आरबीआई, सरकार के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आर्थिक स्थिरता के लिए आरबीआई, सरकार के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू

     

    मुंबई, एक अप्रैल  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी की प्रगति से वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम बढ़ रहा है और वृहद आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए केंद्रीय बैंक और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है।

    भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में मुर्मू ने बैंकिंग परिवेश को मजबूत और सुरक्षित बनाने को सक्रिय कदम उठाने के लिए आरबीआई की सराहना की।

    उन्होंने कहा, ‘‘ प्रौद्योगिकी की तेज प्रगति के साथ वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर खतरों का जोखिम भी बढ़ रहा है।’’

    मुर्मू ने कहा कि यह एक बढ़ती हुई चिंता है जिस पर निरंतर निगरानी की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा, ‘‘ यह स्थायी साझेदारी जटिल आर्थिक बदलावों से निपटने, महत्वपूर्ण वित्तीय सुधारों को लागू करने और वृहद आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में आवश्यक रही है।’’

    राष्ट्रपति ने कहा कि आरबीआई के 90 वर्षों के इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धि लोगों का भरोसा अर्जित करना है।

    उन्होंने कहा कि लोग ‘‘सहज रूप से’’ केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित वित्तीय प्रणाली में अपना सबसे अधिक विश्वास रखते हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि आरबीआई देश में सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक के रूप में उभरा है।’’

    मुर्मू ने कहा कि आरबीआई ने मूल्य स्थिरता, वृद्धि और वित्तीय स्थिरता प्रदान करते हुए विश्वास अर्जित किया है। वह देश की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए भी लचीला रुख अपनाए हुए है।

    उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी जैसी चुनौतियों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया आरबीआई की जुझारू क्षमता को दर्शाता है।

    इस कार्यक्रम में दर्शकों को पांच ‘एपिसोड’ की एक वेब सीरीज का टीजर दिखाया गया, जिसमें पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आने वाले भारत के स्वर्ण भंडार के दृश्य शामिल हैं।

    मुर्मू ने कहा, ‘‘हम वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम ग्राहक सेवाओं में निरंतर सुधार और उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास वित्तीय स्थिरता तथा दक्षता के हितों को संतुलित करके अपने नियामकीय ढांचे को अनुकूलतम बनाना होगा। हम प्रौद्योगिकी व नवाचार का समर्थन करना जारी रखेंगे। हम सतर्क और दूरदर्शी बने रहेंगे।’’

    इस अवसर पर आरबीआई की 90 वर्ष की यात्रा पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया।

    इसी कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आरबीआई भारत की आर्थिक प्रगति में एक अडिग स्तंभ की तरह खड़ा है।

    वित्त सचिव अजय सेठ, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय, आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल और भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी सहित बैंकिंग क्षेत्र के कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए

    आर्थिक स्थिरता के लिए आरबीआई सरकार के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत और चिली ने व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया
    Next Article नोएडा में वाणिज्यिक इमारत में लगी आग, कई लोग घायल

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.