Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा में वाणिज्यिक इमारत में लगी आग, कई लोग घायल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय

    नोएडा में वाणिज्यिक इमारत में लगी आग, कई लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोएडा में वाणिज्यिक इमारत में लगी आग, कई लोग घायल

     

    नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में सेक्टर 18 स्थित एक वाणिज्यिक इमारत में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 18 स्थित वाणिज्यिक इमारत ‘कृष्णा अपरा’ के प्रथम मंजिल पर एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के चलते वहां भगदड़ मच गयी। कुछ लोग आग से बचने के लिए ऊपर से रस्सी के सहारे तथा कुछ खिड़की से बाहर कूद पड़े, जिससे कई लोगों को गंभीर चोट आई। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल सहित विभिन्न अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस घटना में विकास (37), किशोर (50), अभिनंदन (30), लक्ष्मी प्रसाद (30), नवनीत सिंह (53), जसविंदर सिंह (38), दुर्गा चंद्र (49), राहुल (34) सहित कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    उन्होंने बताया कि घायलों में किसी की हालत नाजुक नहीं है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।

    कई लोग घायल नोएडा में वाणिज्यिक इमारत में लगी आग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर्थिक स्थिरता के लिए आरबीआई, सरकार के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू
    Next Article ओडिशा में आयुष्मान योजना अगले दो हफ्ते में लागू होगी : मुख्यमंत्री माझी

    Related Posts

    इचड़ा से राखा कॉपर तक मौत के गड्ढे, रविवार को दो कारें फंसीं

    August 30, 2026

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू कानपुर से गिरफ्तार

    August 30, 2026

    जाम्बनी गांव में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इचड़ा से राखा कॉपर तक मौत के गड्ढे, रविवार को दो कारें फंसीं

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू कानपुर से गिरफ्तार

    जाम्बनी गांव में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन

    लगातार सवालों के घेरे में यूसील अस्पताल, अब 22 दिन में 22 लाख के बिल पर हंगामा!

    गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम

    परिसीमन में ST आरक्षित सीटें घटाने का विरोध, आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प

    गोलमुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन, डिवाइडर पूरा कराने की मांग पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल

    कांग्रेस DPAC की बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    जमशेदपुर में केरल समाजम ने मनाया ओणम उत्सव, लोगों को दी शुभकामनाएं

    लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.