Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर-चांडिल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, खाई में पलटे ट्रक को रेलवे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर-चांडिल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, खाई में पलटे ट्रक को रेलवे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर-चांडिल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, खाई में पलटे ट्रक को रेलवे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

    दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत टाटानगर- चांडिल रेलखंड पर चांडिल थाना अंतर्गत मानीकुई के समीप मंगलवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गया. यह ट्रक टाटा की ओर से आ रहा था और चांडिल की ओर जा रहा था. पलटने के बाद ट्रक बीच में ही अटक गया यदि थोड़ा और नीचे गिरता तो नीचे से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर जा गिरता जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

    इधर सूचना मिलते ही सीकेपी रेल डिवीजन की रेस्क्यू टीम डीआरएम तरुण हुरिया के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची तमाम सावधानियां बरतते हुए करीब 9:55 में ट्रक को निकालने में जुटी और 10:25 में ट्रक को बाहर निकाला. इस बीच उक्त मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सावधानीपूर्वक कराया गया. डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि इस दुर्घटना में रेलवे को कोई नुकसान नहीं हुआ है. न ही कोई हताहत हुआ है. ट्रक ऑनर को नुकसान पहुंचा है. रेस्क्यू के दौरान सड़क मार्ग पर थोड़ी देर के लिए आवागमन रोका गया था मगर अब सबकुछ सामान्य है. बता दें कि उक्त मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं इसको लेकर डीआरएम ने बताया कि एनएचएआई से बात कर बैरिकेडिंग कराई जाएगी इसकी तैयारी चल रही है. वहीं चांडिल गोलचक्कर पर बन रहे पुल के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह एनएचएआई का मामला है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इस दौरान उनके साथ जीआरपी, आरपीएफ, चांडिल और कांड्रा थाने की पुलिस के अलावा रेलवे की पूरी रेस्क्यू टीम मौजूद रही.

     

    खाई में पलटे ट्रक को रेलवे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला टाटानगर-चांडिल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यामति बैंक डकैती के मुख्य साजिशकर्ता ने टीवी धारावाहिक देखकर रची थी साजिश: कर्नाटक पुलिस
    Next Article सरहुल पर्व पर रघुवर दास ने की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की समृद्धि की कामना, शोभायात्रा में हुए शामिल।

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.