Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यामति बैंक डकैती के मुख्य साजिशकर्ता ने टीवी धारावाहिक देखकर रची थी साजिश: कर्नाटक पुलिस
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    न्यामति बैंक डकैती के मुख्य साजिशकर्ता ने टीवी धारावाहिक देखकर रची थी साजिश: कर्नाटक पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यामति बैंक डकैती के मुख्य साजिशकर्ता ने टीवी धारावाहिक देखकर रची थी साजिश: कर्नाटक पुलिस

     

    दावणगेरे (कर्नाटक), दो अप्रैल  दावणगेरे के न्यामति में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) डकैती की जांच से खुलासा हुआ है कि मुख्य साजिशकर्ता ने टीवी धारावाहिक ‘मनी हीस्ट’ तथा बैंक चोरी और डकैती से जुड़ी फिल्में देखकर वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी।

    एसबीआई की न्यामति शाखा में 28 अक्टूबर 2024 को खिड़की की ग्रिल निकालकर घुसे अपराधियों ने 17.7 किलोग्राम सोना चोरी कर लिया था।

    पुलिस ने गहन जांच के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक के न्यामति से छह लोगों के गिरोह को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विजय कुमार (30), उसके भाई अजय कुमार (28), अभिषेक (23), चंद्रू (23), मंजूनाथ (32) और परमानंद (30) के रूप में हुई है।

    मुख्य साजिशकर्ता विजय कुमार तमिलनाडु का निवासी और कई साल पहले उसने न्यामति में मिठाई की दुकान खोली थी।

    पुलिस ने बताया कि विजय कुमार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, इसीलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि बैंक ने अगस्त 2023 में उसे 15 लाख रुपये का कर्ज देने से मना कर दिया था, जिसके चलते वह बैंक से खफा भी था।

    पुलिस ने बताया कि टीवी धारावाहिक और फिल्मों के अलावा, यूट्यूब वीडियो देखकर भी उसने वारदात की साजिश रची।

    गिरोह ने छह से नौ माह तक इसकी योजना बनाई और उसकी साजिश के बारे में किसी को भनक नहीं लगे, इसके लिए उसने काफी सावधानी बरती।

    विजय कुमार ने इस अवधि के दौरान लोहा काटने का औजार और गैस कटर सहित अन्य उपकरण खरीदे। विजय कुमार ने ऑक्सीजन सिलेंडर की क्रमांक संख्या को भी मिटा दिया।

    अपराधियों ने स्ट्रांग रूम के एक लॉकर को गैस कटर से काटा और उसमें रखा कीमती सामान चोरी किया तथा बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के डीवीआर को भी अपराधी अपने साथ ले गए।

    पुलिस ने बताया कि इतना ही नहीं, गिरोह ने अंगुलियों के निशाना, टेलीफोन का डेटा तथा सेल फोन डेटा जैसे सबूत भी नहीं छोड़े, लेकिन वैज्ञानिक जांच के बाद आखिरकार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    न्यामति बैंक डकैती के मुख्य साजिशकर्ता ने टीवी धारावाहिक देखकर रची थी साजिश: कर्नाटक पुलिस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूंजीगत व्यय के सवाल पर सीतारमण का स्पष्टीकरण ‘अस्पष्ट और पेचीदा’ : चिदंबरम
    Next Article टाटानगर-चांडिल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, खाई में पलटे ट्रक को रेलवे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

    Related Posts

    खेलों के जरिए चैंपियन गढ़ने और सशक्त समुदाय बनाने में टाटा स्टील की अहम भूमिका

    August 29, 2026

    नेपाल का महासैलाब और हिमालय के विकास का सवाल

    August 29, 2026

    रक्षाबंधन पर मिसाल बनी भाई-बहन की जोड़ी, धर्म की दीवार से परे भाईचारे का संदेश

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेलों के जरिए चैंपियन गढ़ने और सशक्त समुदाय बनाने में टाटा स्टील की अहम भूमिका

    नेपाल का महासैलाब और हिमालय के विकास का सवाल

    रक्षाबंधन पर मिसाल बनी भाई-बहन की जोड़ी, धर्म की दीवार से परे भाईचारे का संदेश

    निखार सबलोक हत्याकांड: बिहार से कथित शूटर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: खेलों की उड़ान, विकसित भारत की पहचान

    गोम्हा पूनी: एक पर्व नहीं, आदिवासी अस्मिता की जीवित स्मृति

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.