Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने पार्टी के 18 विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति

    भाजपा ने पार्टी के 18 विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने पार्टी के 18 विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया

     

    कर्नाटक विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 18 विधायकों के निलंबन को ‘‘तानाशाही’’ और ‘‘अलोकतांत्रिक’’ करार देते हुए विपक्षी भाजपा ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। बेंगलुरु में विधान सौध परिसर में केंगल हनुमंतैया की प्रतिमा के सामने हाथ में तख्तियां लेकर विरोध-प्रदर्शन करते भाजपा विधायकों ने नारेबाजी कर विधानसभा अध्यक्ष को ‘‘पक्षपाती’’ और ‘‘कांग्रेस समर्थक’’ कहा। विधायकों ने कहा कि अगर निलंबन तुरंत वापस नहीं लिया गया तो वे विरोध-प्रदर्शन तेज करेंगे।

    भाजपा के 18 विधायकों को ‘‘अनुशासनहीनता’’ और विधानसभा अध्यक्ष का ‘‘अनादर’’ करने के आरोप में 21 मार्च को कर्नाटक विधानसभा से छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें सदन से बेदखल कर दिया क्योंकि उन्होंने सदन से जाने से इनकार कर दिया था।

    यह घटनाक्रम विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन हुआ जब भाजपा विधायकों ने सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना के खिलाफ ‘‘मोह पाश में फंसाने’’ के प्रयास की न्यायिक जांच की मांग की।

    भाजपा विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को किए गए विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चालावडी नारायणस्वामी सहित अन्य नेताओं ने किया। पार्टी विधायकों के निलंबन को ‘‘अलोकतांत्रिक’’ और ‘‘अन्यायपूर्ण’’ करार देते हुए अशोक ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने 18 पार्टी विधायकों को इस लालसा में निलंबित कर दिया कि आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल में सत्तारूढ़ कांग्रेस उन्हें मंत्री बना देगी।

    उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानसभा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ने वाले हमारे 18 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने निलंबित कर दिया। हमारे विधायकों ने सरकारी ठेकों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करने वाले विधेयक के खिलाफ लड़ाई लड़ी और एक मंत्री के खिलाफ ‘‘मोह पाश में फंसाने’’ के कथित प्रयास के संबंध में जांच की मांग की।

    उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष ने हमें बैठक के लिए भी नहीं बुलाया, जैसा कि वह आमतौर पर सदन में विरोध या हंगामा होने पर करते हैं।’’ अशोक ने कहा कि इससे पता चलता है कि विधानसभा अध्यक्ष ‘‘कांग्रेस समर्थक’’ हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना बनती दिख रही है। अगर आप (विधानसभा अध्यक्ष खादर) मंत्री बनना चाहते हैं तो इसके लिए कई रास्ते हैं। अगर आपको यह भ्रम है कि भाजपा विधायकों के प्रति नफरत दिखाने से आपको मंत्री बना दिया जाएगा तो यह ठीक नहीं है, आपको अपने पद और सीट के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष की कुर्सी के प्रति सम्मान दिखाते हुए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि विधायकों का निलंबन तुरंत वापस लें, नहीं तो हम अपना विरोध तेज करेंगे। विजयेंद्र ने कहा, ‘‘जब तक अध्यक्ष निलंबन वापस नहीं ले लेते, तब तक भाजपा विधायक और विधान परिषद सदस्य विधानमंडल समिति की किसी भी बैठक में भाग नहीं लेंगे।

    भाजपा ने पार्टी के 18 विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइलाहाबाद विश्वविद्यालय के परिपत्र का आक्टा की बैठक से कोई संबंध नहीं : आक्टा
    Next Article जमशेदपुर: बिष्टुपुर LIC मेन ब्रांच से 55 लाख कैश गायब, तिजोरी टूटी, CCTV का DVR भी लापता

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.