Author: Devanand Singh

अजवा सिटी सेंटर के पास चाकूबाजी: छात्र मोहम्मद जमीर गंभीर रूप से घायल, हमलावर फरार । शुक्रवार शाम को आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अजवा सिटी सेंटर (मॉल) के पास आपसी विवाद में चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में मोहम्मद जमीर नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जमीर पुरुलिया रोड नंबर-5 का निवासी है और अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। घटना के समय जमीर अपने तीन दोस्तों के साथ बाल कटवाने…

Read More

रामनवमी को लेकर बोकारो प्रशासन सतर्क, सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु उपायुक्त ने दिए सख्त दिशा–निर्देश। सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी पर्व संपन्न कराने को लेकर शनिवार को वीडियो संवाद के माध्यम से उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव* ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी – अंचलाधिकारी/जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। *उपायुक्त* ने सभी पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण को लेकर क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, आखांड़ा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर जुलूस के ससमय शुरू कराने आदि का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पर्व को लेकर राज्य सरकार द्वारा जो दिशा – निर्देश दिया गया है, उसका अक्षरशः अनुपालन करना…

Read More

कटिहार: शिक्षा विभाग के अफसर की स्कॉर्पियो में अचानक आग, कार जलकर खाक—इलाके में दहशत और जांच जारी। कटिहार जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सहायक थाना क्षेत्र के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो कार अचानक जलने लगी। यह स्कॉर्पियो शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने जब कार से धुआं उठता देखा तो तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते…

Read More

बिहार के लखीसराय में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार बिहार के लखीसराय जिले में 18 वर्षीय युवती के यौन उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। लखीसराय के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शिवम कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘महिला के बयान के मुताबिक, आरोपियों में से एक व्यक्ति से उसकी एक ट्रेन में मुलाकात हुई और उसने उसे नौकरी…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने वार्ता की, रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच वार्ता के बाद भारत और श्रीलंका ने शनिवार को रक्षा सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नयी दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल…

Read More

केरल में बच्ची का अपहरण करने के आरोप में तमिलनाडु के एक व्यक्ति पर मामला दर्ज केरल में तमिलनाडु के एक व्यक्ति को ओडिशा के एक दंपती की एक साल की बेटी का अपहरण करने के आरोप में पकड़ा गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी जैसे ही बच्ची को लेकर ट्रेन से उतरा, बच्ची रोने लगी, जिसके बाद ऑटोरिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की। पलक्कड़ टाउन नॉर्थ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के जवाब से असंतुष्ट होकर…

Read More

राजनाथ करवार नौसैनिक अड्डे से आईओएस सागर को हरी झंडी दिखाएंगे, परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर्नाटक में रणनीतिक रूप से अहम करवार नौसैनिक अड्डे से शनिवार को हिंद महासागर पोत ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) को हरी झंडी दिखाएंगे। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में नौसैनिक अड्डे का दौरा करते समय वह कुछ नवविकसित बुनियादी ढांचे का भी उद्घाटन करेंगे। नौसेना अहम नौसैनिक अड्डे का परियोजना ‘सीबर्ड’ के तहत विस्तार कर रही…

Read More

‘वतन प्रेम योजना’ के तहत प्रवासी भारतीयों के योगदान ने गुजरात के गांवों की बदली तस्वीर गुजरात के ग्रामीण परिदृश्य में राज्य सरकार की ‘वतन प्रेम योजना’ के कारण अहम बदलाव देखने को मिल रहा है। ‘वतन प्रेम योजना’ अप्रवासी भारतीयों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत अपने मूल गांवों के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस योजना की शुरुआत 2021 में की गई थी और इसमें गुजराती मूल के प्रवासी भारतीयों को उनके पैतृक गांवों में स्कूलों के नवीनीकरण और बुनियादी ढांचों से जुड़े अन्य कामों के लिए स्वेच्छा से धन देने के प्रावधान…

Read More

रामनवमी विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क: वरीय अधिकारियों ने घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश। रामनवमी के पावन अवसर पर होने वाले जुलूस और मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। शहर में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित विसर्जन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने आज विभिन्न प्रमुख विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की गहन समीक्षा की। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश…

Read More

योगी ने मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के बीच अपनी सादगी और भक्ति का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के दर्शन किये तथा पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पावन अवसर पर उनकी यह उपस्थिति मंदिर में आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र…

Read More