Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजवा सिटी सेंटर के पास चाकूबाजी: छात्र मोहम्मद जमीर गंभीर रूप से घायल, हमलावर फरार ।
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    अजवा सिटी सेंटर के पास चाकूबाजी: छात्र मोहम्मद जमीर गंभीर रूप से घायल, हमलावर फरार ।

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अजवा सिटी सेंटर के पास चाकूबाजी: छात्र मोहम्मद जमीर गंभीर रूप से घायल, हमलावर फरार ।

    शुक्रवार शाम को आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अजवा सिटी सेंटर (मॉल) के पास आपसी विवाद में चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में मोहम्मद जमीर नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जमीर पुरुलिया रोड नंबर-5 का निवासी है और अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। घटना के समय जमीर अपने तीन दोस्तों के साथ बाल कटवाने के लिए अजवा सिटी सेंटर आया था। जैसे ही वे लोग मॉल के पास पहुंचे, तभी अचानक चार-पांच युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

    घटना के प्रत्यक्षदर्शी और जमीर के साथी मोहम्मद समीर ने बताया कि हमलावरों ने अचानक चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे वे लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। देखते ही देखते हमलावरों ने जमीर पर कई बार चाकू से वार किए और फिर मौके से फरार हो गए। हमले में जमीर को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

    हमलावरों में से एक की पहचान अरसलान के रूप में हुई है, जो आजदबस्ती 9 नंबर इलाके का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहम्मद समीर की ओर से इस संबंध में आजादनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस अब हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

    अजवा सिटी सेंटर के पास चाकूबाजी: छात्र मोहम्मद जमीर गंभीर रूप से घायल हमलावर फरार ।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर बोकारो प्रशासन सतर्क, सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु उपायुक्त ने दिए सख्त दिशा–निर्देश।
    Next Article समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी ने पिछले दो दिनों के घटनाक्रम एवं रामनवमी पर्व को लेकर किया संवाददाता सम्मेलन

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.