Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनिया गांधी वक्फ संशोधन विधेयक पर मतदान के दौरान मौजूद रहीं राज्यसभा में
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    सोनिया गांधी वक्फ संशोधन विधेयक पर मतदान के दौरान मौजूद रहीं राज्यसभा में

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनिया गांधी वक्फ संशोधन विधेयक पर मतदान के दौरान मौजूद रहीं राज्यसभा में

     

    राज्यसभा में बृहस्पतिवार देर रात जब वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर मतदान हुआ तो कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी सदन में मौजूद थीं।

    उच्च सदन में यह विधेयक कल देर रात दो बजकर 36 मिनट पर पारित हुआ। सदन में यह विधेयक 95 के मुकाबले 128 मतों से पारित किया गया। मतदान के समय सोनिया पूरे समय अपनी सीट पर बैठी रहीं।

    वक्फ (संशोधन) विधेयक के पारित होने के उपरांत उच्च सदन में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि करने वाले सांविधिक संकल्प पर विचार शुरू हुआ। इस दौरान भी सोनिया सदन में मौजूद रहीं। संकल्प को शुक्रवार तड़के करीब चार बजे पारित किया गया। उच्च सदन के इतिहास में पहली बार बैठक इतनी देर तक चली।

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 2024 में राजस्थान से निर्वाचित होकर उच्च सदन की सदस्य बनी थीं।

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को सरकार पर वक्फ (संशोधन) विधेयक को मनमाने ढंग से पारित कराने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि यह विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है तथा यह समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में बनाए रखने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

    उन्होंने संसद भवन परिसर में संपन्न ‘सीपीपी’ की बैठक में दावा किया था, ‘‘कल (बुधवार) वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा में पारित हो गया और आज (बृहस्पतिवार) यह राज्यसभा में लाया जाने वाला है। (लोकसभा में) विधेयक को असल में जबरन पारित किया गया। हमारी पार्टी की स्थिति स्पष्ट है। यह विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है। यह हमारे समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में बनाए रखने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।’’

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के इस बयान को लेकर लोकसभा में आज सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी की।

    सोनिया गांधी वक्फ संशोधन विधेयक पर मतदान के दौरान मौजूद रहीं राज्यसभा में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदी सिनेमा के स्तंभ मनोज कुमार के निधन पर बालीवुड शोक में डूबा
    Next Article एआई में 1.4 अरब डॉलर के निजी निवेश के साथ भारत 10वें स्थान पर: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

    Related Posts

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    June 18, 2026

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.