Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदर्शनकारियों पर सीआईएसएफ के लाठीचार्ज के मामले में बीएसएल के सीजीएम गिरफ्तार
    Breaking News Headlines झारखंड

    प्रदर्शनकारियों पर सीआईएसएफ के लाठीचार्ज के मामले में बीएसएल के सीजीएम गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदर्शनकारियों पर सीआईएसएफ के लाठीचार्ज के मामले में बीएसएल के सीजीएम गिरफ्तार

     

    झारखंड में प्रदर्शनकारियों के एक समूह को तितर-बितर करने के मकसद से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा कथित तौर पर किए गए लाठीचार्ज की घटना के सिलसिले में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारियों ने बताया कि बीएसएल के सीजीएम (एचआर) को बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ की उस कथित कार्रवाई के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

    जिला प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘बोकारो के उपायुक्त जाधव विजय नारायण राव द्वारा घटना के लिए सीजीएम को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।’’

    बीएसएल ने मृतक के परिजन को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति जताई है।

    पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को ‘बीएसएल विस्थापित अप्रेंटिस संघ’ के बैनर तले लोगों के एक समूह ने रोजगार के अवसरों सहित अपनी अन्य मांगों के समर्थन में संयंत्र के प्रशासनिक भवन के पास प्रदर्शन किया था।

    उसने बताया कि इस्पात संयंत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सीआईएसएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसके कारण 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    इस बीच, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह बोकारो में सड़कों पर उतर आए और आंदोलनकारियों पर ‘लाठीचार्ज’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    हालांकि, सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि मौके पर तैनात उनके कुछ कर्मियों पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और लाठियों से भी उन पर हमला किया गया।

    उन्होंने बताया कि इस घटना में चार कर्मचारी घायल हो गए।

    अधिकारी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जवानों ने हल्का लाठीचार्ज किया था।

    अधिकारी ने बताया कि भागने की कोशिश करते समय एक व्यक्ति जमीन पर गिर गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।

    उन्होंने बोकारो प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

    प्रदर्शनकारियों पर सीआईएसएफ के लाठीचार्ज के मामले में बीएसएल के सीजीएम गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।
    Next Article हिंदी सिनेमा के स्तंभ मनोज कुमार के निधन पर बालीवुड शोक में डूबा

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.