Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से खेल झारखंड

    शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

    पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में बिहार झारखंड वॉलीबॉल के भीष्म पितामह एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक को झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बॉस के जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे मैदान पाकुड़ में जिला सचिव हिसाबी राय के नेतृत्व में किया गया जिसे संघ ने वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला क्रीड़ा व पर्यटन पदाधिकारी राहुल कौशिक,स्टेशन प्रबंधक पाकुड़ लखीराम हेंब्रम,जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे,सचिव संजय कुमार ओझा,स्टेशन मास्टर कुमार,विकास एवं वॉलीबॉल के मार्गदर्शक विपिन चौधरी मौजूद थे।
    सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा शेखर बॉस के जन्म दिवस पर काटकर खेल का शुभारंभ किया गया एवं उनके जन्मदिन को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया तथा केक को बाल नवोदित वॉलीबॉल खिलाड़ियों अपने हाथों को खिलाया।
    इस अवसर पर मंच पर उपस्थित जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कौशिक ने शेखर बॉस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त बिहार से लेकर आज तक युवाओं को खेल के प्रति उनमें चेतन को जगाया और आज खेल के माध्यम से ही खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अपनी सेवा दे रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की ओर से वॉलीबॉल का डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है,जिसमें नवोदित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण उजय राय के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है।आप सभी खिलाड़ी पढ़ाई के साथ-साथ दो घंटे ईमानदारी से खेल में दें,निश्चित रूप से आप अपने जिला और राज्य का नाम आगे बढ़ाएंगे।
    प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने भाग लिया।जिसमें तीन पहाड़, रामपुरहाट,बैंक कॉलोनी,हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब,एसएससी,पाकुड़ जिला वालीबॉल संघ,विवेकानंद यूथ क्लब,राज हाई स्कूल टीम हरिणडंगा हाई स्कूल टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया साथ ही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से जिला वॉलीबॉल संघ के पुराने खिलाड़ियों एवं नये युवा खिलाड़ियों का मैत्री मैच खेला गया जो उत्साहवर्धक रहा।
    कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सहसचिव अनिकेत गोस्वामी ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश पंडित, विजय कुमार राय, अमित ठाकुर, अजय राय,ओमप्रकाश नाथ,रतुल दे,अभिषेक भगत,अजीत मंडल,अमन भगत,कन्हैया भगत,कृष्ण यादव,कृष्ण भगत,अरुण भगत,युवराज कुमार,आर्यन भगत,अभिनव कुमार,रोशन सरदार,सोहेल अंसारी प्रतुल दे ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

    शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिखों के उत्पीड़न की खबरों पर नज़र रखता है: सरकार
    Next Article प्रदर्शनकारियों पर सीआईएसएफ के लाठीचार्ज के मामले में बीएसएल के सीजीएम गिरफ्तार

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.