Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिखों के उत्पीड़न की खबरों पर नज़र रखता है: सरकार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय

    भारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिखों के उत्पीड़न की खबरों पर नज़र रखता है: सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिखों के उत्पीड़न की खबरों पर नज़र रखता है: सरकार

     

    विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिख समुदाय के सदस्यों के उत्पीड़न की खबरों पर नियमित रूप से नज़र रखती है।

    विदेश राज्य मंत्री सिंह ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय से पूछा गया था कि क्या वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिख समुदाय के सदस्यों के उत्पीड़न के आंकड़े रखता है; और दुनिया भर में सिखों की सुरक्षा और बचाव के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों का विवरण क्या है?

    सिंह ने कहा, ‘‘भारत सरकार पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिख समुदाय के सदस्यों के उत्पीड़न की खबरों पर नियमित रूप से नज़र रखती है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों, जिनमें सिख समुदाय भी शामिल है, के खिलाफ अत्याचारों में उत्पीड़न, धमकी, जबरन विवाह, जबरन धर्मांतरण, उनके धार्मिक पूजा स्थलों पर तोड़फोड़ आदि शामिल हैं।’’

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ अत्याचार की खबरों के आधार पर भारत सरकार राजनयिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान के समक्ष ऐसे मामलों को उठाती है।

    उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान सरकार से आग्रह है कि वह अल्पसंख्यक समुदायों सहित अपने नागरिकों के प्रति अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करे तथा सांप्रदायिक हिंसा, अति पूर्वाग्रहों और धार्मिक असहिष्णुता को समाप्त करे।’’

    सिंह ने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति में ‘‘तेजी से गिरावट’’ के मद्देनजर, अफगानिस्तान से अल्पसंख्यक समुदाय के 74 सदस्यों, मुख्य रूप से अफगान सिखों को ‘‘ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत भारत सरकार ने विशेष भारतीय वायु सेना की और एयर इंडिया की उड़ानों के जरिये वहां से निकाला है।’’

    उन्होंने कहा कि भारत, विदेशों में अपने राजनयिक मिशन और पोस्ट के माध्यम से, सिख समुदाय सहित अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण के मुद्दों को हल करने के लिए मेजबान सरकारों के संपर्क में रहता है।

    सिंह ने कहा कि सरकार समय-समय पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद सहित बहुपक्षीय मंचों पर भी इन मुद्दों को उठाती है।

    एक अन्य प्रश्न में, विदेश मंत्रालय से सरकार द्वारा पेश किए गए चिप-आधारित ई-पासपोर्ट का विवरण, उनकी विशेषताएं, लाभ और उनके कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति सहित पूछा गया था।

    इसके लिखित जवाब में सिंह ने बताया कि ई-पासपोर्ट एक संयुक्त कागज और इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट है, जिसमें एक ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन’ (आरएफआईडी) चिप और एंटीना लगा होता है।

    उन्होंने बताया कि ई-पासपोर्ट का मुख्य लाभ इसके डेटा की अखंडता को बनाए रखने की इसकी विस्तारित क्षमता है।

    सिंह ने कहा, ‘‘चूंकि ई-पासपोर्ट में बुकलेट पर मुद्रित रूप में डेटा होता है, साथ ही चिप में यह कूट रूप में संग्रहित किया जाता है, इसलिए इसके साथ जालसाजी करना कठिन होता है।’’

    उन्होंने बताया कि ई-पासपोर्ट का आरंभ एक अप्रैल, 2024 को पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) के दूसरे संस्करण की शुरूआत के साथ प्रायोगिक तौर पर शुरू हुआ है। वर्तमान में, नागपुर, भुवनेश्वर, जम्मू, गोवा, शिमला, रायपुर, अमृतसर, जयपुर, चेन्नई, हैदराबाद, सूरत और रांची में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भारतीय नागरिकों को ई-पासपोर्ट जारी कर रहे हैं।

    सिंह ने कहा कि आने वाले समय में और अधिक पासपोर्ट कार्यालय भारतीय नागरिकों को ई-पासपोर्ट जारी करेंगे।

    भारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिखों के उत्पीड़न की खबरों पर नज़र रखता है: सरकार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान भारत घोटाला: झारखंड में ED की छापेमारी, पूर्व मंत्री के सचिव के आवास पर जांच
    Next Article शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

    Related Posts

    गोलमुरी सब्जी बाजार में भीषण आग, 9 से अधिक दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    सरायकेला थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट में जांज

    October 16, 2026

    साकची में पुलिस का फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Evaluate the Reliability of Online Information

    गोलमुरी सब्जी बाजार में भीषण आग, 9 से अधिक दुकानें जलकर राख

    सरायकेला थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट में जांज

    साकची में पुलिस का फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, 80 पुड़िया बरामद

    कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और उपचार से दिव्यांगता रोकने पर जोर, बहरागोड़ा में सहियाओं को प्रशिक्षण

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.