Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल के मुख्यमंत्री की बेटी का नाम अवैध भुगतान घोटाले में शामिल करना राजनीति से प्रेरित है: पी राजीव
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    केरल के मुख्यमंत्री की बेटी का नाम अवैध भुगतान घोटाले में शामिल करना राजनीति से प्रेरित है: पी राजीव

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केरल के मुख्यमंत्री की बेटी का नाम अवैध भुगतान घोटाले में शामिल करना राजनीति से प्रेरित है: पी राजीव

     

    केरल के विधि मंत्री पी राजीव ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘अवैध भुगतान’’ घोटाले में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी टी वीना का नाम कथित रूप से लिया जाना ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ है।

    राजीव ने कहा कि तीन सतर्कता अदालतों और केरल उच्च न्यायालय ने पहले ही कह दिया है कि निजी खनन कंपनी ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) और वीना की अब बंद हो चुकी आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) कंपनी ‘एक्सालॉजिक’ के बीच कथित वित्तीय लेनदेन के संबंध में भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं है।

    उन्होंने तमिलनाडु के मदुरै में संवाददाताओं से कहा, ‘‘न्यायिक प्रणाली और जनता ने इस मामले में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को ‘क्लीन चिट’ दे दी है, इसलिए जाहिर है कि जो कुछ हुआ है, वह पार्टी और सरकार के खिलाफ राजनीति से प्रेरित है।’’

    राजीव ने तर्क दिया कि यह राजनीतिक उद्देश्यों के लिए जांच एजेंसी का इस्तेमाल किए जाने का भी संकेत देता है, क्योंकि एसएफआईओ द्वारा की गई जांच में अन्य निष्कर्षों का खुलासा नहीं किया गया है।

    ‘‘अवैध भुगतान’’ घोटाले में एसएफआईओ द्वारा वीना का नाम लिये जाने की खबरों के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विजयन के इस्तीफे की बृहस्पतिवार को मांग की। मुख्यमंत्री विजयन इस समय मदुरै में हैं।

    न तो मुख्यमंत्री और न ही उनकी बेटी ने उन रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें जांच में यह पाए जाने का दावा किया गया है कि वीना ने कोई सेवा प्रदान किए बिना एक निजी खनन कंपनी से 2.70 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे।

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि केंद्रीय कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने अभियोजन संबंधी कार्यवाही की मंजूरी दे दी है।

    केरल के मुख्यमंत्री की बेटी का नाम अवैध भुगतान घोटाले में शामिल करना राजनीति से प्रेरित है: पी राजीव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने भूमि मुद्दे पर प्रदर्शन व कक्षाओं का बहिष्कार समाप्त किया
    Next Article ओडिशा: जाजपुर प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मालवाहक ट्रकों की पार्किंग पर रोक लगा दी

    Related Posts

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    September 21, 2026

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    September 20, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.