आपदा प्रबंधन की बैठक, 7 जिलों को छोड़कर 17 जिलों में चलेंगी सभी कक्षाएं राज्य में फिलहाल कोरोना के रफ्तार पर लगाम लग गया है। वहीं हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विभाग ने मौजूदा पाबंदियों में ढील दी गई। इस मामले में सोमवार को आपदा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय बैठक मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रोजेक्ट भवन में बताया कि 7 जिले में 9 से ऊपर की कक्षाएं चलेंगी जबकि 17 जिले में 1 से ऊपर की सभी क्लास की कक्षाएं शुरू होगीं। [su_youtube url=”https://youtu.be/6YPoYXqNxk0″] वहीं उन्होंने…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है. यह साल का पहला सत्र है. परंपरा के मुताबिक बजट सत्र की शुरुआत हमेशा राष्ट्रपति के अभिभाषण से की जाती है. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण की शुरुआत देश के वीरों को नमन करते हुए किया. राष्ट्रपति कहते हैं कि मैं देश के सभी लाखों स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी और देश को उसके हक दिलाए. उन्होंने कहा कि आजादी के इन 75 वर्षों में अब तक देश…
नई दिल्ली. देश का बजट 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाना है. इससे पहले आज यानी 31 जनवरी को संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है. सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपील की है कि बजट सत्र को फलदायी बनाने की जरूरत है. पीएम मोदी ने बजट सत्र से पहले मीडिया से बातचीत में कहा, आज बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. मैं सभी सांसदों का स्वागत करता हूं. मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखें तो भारत के लिए…
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली को उत्तर प्रदेश के मेरठ से जोड़ने वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अब फ्री सेवाएं जल्द ही समाप्त हो जाएंगी. जहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजना चिपियाना रेलवे ओवर ब्रिज तैयार होने के बाद पूरी हो जाएगी. इसके साथ ही परियोजना पूरी होने पर टोल वसूली भी शुरू हो जाएगी. इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल एजेंसी के लिए 10 फरवरी के बाद टोल वसूली के लिए सभी इंतजाम करने को कहा गया है. हालांकि इसे लेकर मंजूरी पहले मिल चुकी है, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण अबतक टोल…
जयपुर. REET पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसओजी ने रीट परीक्षा के जयपुर कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. प्रदीप पाराशर तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग के करीबी बताए जाते हैं. दरअसल पाराशर को शनिवार को ही SOG ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था. SOG ने उनसे लम्बी पूछताछ की थी. जिस के बाद रामकृपाल और अन्य के साथ उन्हे रविवार को एसओजी के एसपी हिमांशु शर्मा REET कार्यालय अजमेर भी लेकर गए थे. वहां से जयपुर पहुंचने के बाद एसओजी ने प्रदीप पाराशर की आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी…
गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में जा गिरी, पिकअप में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि तरबगंज-नवाबगंज सड़क पर रानीपुर दुर्जनपुर पुल के पास ये हादसा हुआ है. पिकअप में बैठे सभी श्रृद्धालु बहराइच जिले के बताए जा रहे हैं. ये सभी संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे. स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है. मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली. गुजरात आतंकरोधी दस्ता यानी एटीएस ने राज्य के धंधुका शहर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दिल्ली से एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के कारण गुजरात के धंधुका शहर में किसन भरवाड नाम के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी. किशन भरवाड की 25 जनवरी को धंधुका के मोधवाडा इलाके में बाइक सवार दो हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस वक्त बोलिया अपने भाई के दो पहिया वाहन पर पीछे बैठा था. भरवाड ने छह जनवरी को सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट साझा…
नई दिल्ली. शेयर बाजार में इस नए हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार होने के संकेत दिख रहे हैं. ये बजट का हफ्ता है और बाजार में प्री-बजट और पोस्ट बजट रैली देखी जाएगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है. आज बाजार की शुरुआत में ही सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी चढ़े हैं. बाजार खुलते ही करीब 750 अंक चढ़कर सेंसेक्स 58,000 के पास आ गया है.आज कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 693 अंक की उछाल पर था. ओपनिंग मिनट में ही सेंसेक्स 736 अंक ऊपर चढ़कर यानी 1.3 फीसदी की उछाल के बाद 57,936.35 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी में…
नई दिल्ली. देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 2 लाख 9 हजार 918 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले रविवार को देश में एक दिन में 2 लाख 35 हजार 532 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,08,58,241 हो गयी थी. राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,061 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 21 मरीजों मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार शाम तक राज्य में…
अबू धाबी. इजरायल के राष्ट्रपति आइजक हरजोग संयुक्त अरब अमीरात की पहली आधिकारिक यात्रा के तहत रविवार को अबू धाबी पहुंचे. लेकिन इसी मौके का फायदा उठाते हुए यमन के हूती विद्रोहियों ने यहां मिसाइल से हमला कर दिया. गनीमत रही कि यूएई ने इस बैलिस्टिक मिसाइल को बीच हवा में ही मार गिराया. रविवार को दागी गई इस मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से मार गिराया गया. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई और ना ही किसी तरह की क्षति हुई है. मिसाइल के छर्रे जमीन के…
