Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के नए केस में 10% की कमी, लेकिन देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 959 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    कोरोना के नए केस में 10% की कमी, लेकिन देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 959 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 2 लाख 9 हजार 918 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले रविवार को देश में एक दिन में 2 लाख 35 हजार 532 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,08,58,241 हो गयी थी.

    राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,061 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 21 मरीजों मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 10,061 नए संक्रमित मिले. आंकड़ों के अनुसार रविवार को राज्य में 12,600 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 72,289 मामले उपचाराधीन हैं. विभाग के अनुसार इस संक्रमण से 21 मौत हुयी है जिसके बाद राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल मिलाकर 9,245 लोगों की मौत हो चुकी है.
    मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,305 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले बढ़कर 9,59,439 हो गए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में महामारी की वजह से नौ लोगों की मौत हुई है. इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,616 लोग संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं.

    उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 1,936 और भोपाल में 1,784 नए मामले दर्ज किए गए. ये दोनों जिले इस संक्रामक रोग से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 63,297 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 12,041 लोग संक्रमण से उबरे हैं. अब तक 8,88,526 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार को 38,083 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और टीके की अब तक कुल 10,93,13,308 खुराकें दी जा चुकी हैं.
    महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,444 नये मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 77,05,969 हो गयी है. नये संक्रमितों में पांच ओमीक्रोन के मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. विभाग से प्राप्त आंकड़ों में कहा गया है कि राज्य में 50 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,42,572 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामलों में पांच मामले ओमीक्रोन से संक्रमण के हैं जिसके बाद इस घातक स्वरूप से संक्रमितों की कुल संख्या 3130 हो गयी है.

    केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,570 नए मामले सामने आए, जबकि कर्नाटक में कोविड-19 के 28,264 मामलों की पुष्टि हुई तथा 68 लोगों की मौत हो गई. वहीं, तेलंगाना में संक्रमण के 2484 नए मामले सामने आए हैं तथा एक और मरीज की मौत हो गई. तिरुवनंतपुरम में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि केरल में नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 59,83,515 हो गए हैं. विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में महामारी से राज्य में 14 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मृतक संख्या 53,666 हो गई है. उसने बताया कि केरल में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,54,595 है जबकि 55,74,535 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. राज्य में बीते कुछ दिनों से संक्रमण के मामले 50 हजार से ज्यादा आ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजरायल के राष्ट्रपति की UAE यात्रा के बीच हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल अटैक, अबू धाबी ने बीच हवा में मार गिराया
    Next Article निफ्टी 200 अंक उछलकर 17300 के पार, सेंसेक्स 736 पॉइंट की तेजी के बाद 58,000 के करीब

    Related Posts

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.