Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत और 40 लोग घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत और 40 लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में जा गिरी, पिकअप में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि तरबगंज-नवाबगंज सड़क पर रानीपुर दुर्जनपुर पुल के पास ये हादसा हुआ है. पिकअप में बैठे सभी श्रृद्धालु बहराइच जिले के बताए जा रहे हैं. ये सभी संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे. स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने इस हादसे में घायल लोगों के उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
    पिकअप में अलग से लकड़ी का तख्त डालकर डबल सीट बनाई गई थी. तरबगंज थाने से 10 किलोमीटर दूरी पर दुर्जनपुर घाट पुल का एप्रोच मार्ग रानीपुर पहाड़ी स्थित पंडित जगनारायण शुक्ल स्मारक महाविद्यालय के सामने तेज मोड़ पर बना है. जहां पहले रिफ्लेक्टर भी लगाए गए थे. तरबगंज थाने की पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगा रखी थी. जिससे चालक को दूर से ही मोड़की स्थिति दिख जाती थी, लेकिन लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच रिफ्लेक्टर और पुलिस की बैरिकेडिंग गायब हो गई. लिहाजा घने कोहरे के कारण पिकअप खाई में गिर गई.

    घटना की सूचना मिलने पर पर सबसे पहले पीआरबी 880 मौके पर पहुंची. जिसमें तैनात कांस्टेबल जय माल, कांस्टेबल आनंद कुमार शुक्ला और चालक धर्मेंद्र पांडे ने पानी में उतर कर लोगों को निकालना शुरू किया. 12 घायलों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाकियों को तरबगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. जिसमें से चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया. तरबगंज सीएचसी से भी आधा दर्जन से अधिक घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बाकियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस्लाम के खिलाफ कथित फेसबुक पोस्ट के कारण दिल्ली के मौलवी ने गुजरात के युवक की करवाई थी हत्या, ATC ने किया गिरफ्तार
    Next Article REET परीक्षा के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर गिरफ्तार, मंत्री सुभाष गर्ग के माने जाते हैं करीबी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.