Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस्लाम के खिलाफ कथित फेसबुक पोस्ट के कारण दिल्ली के मौलवी ने गुजरात के युवक की करवाई थी हत्या, ATC ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    इस्लाम के खिलाफ कथित फेसबुक पोस्ट के कारण दिल्ली के मौलवी ने गुजरात के युवक की करवाई थी हत्या, ATC ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गुजरात आतंकरोधी दस्ता यानी एटीएस ने राज्य के धंधुका शहर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दिल्ली से एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के कारण गुजरात के धंधुका शहर में किसन भरवाड नाम के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी. किशन भरवाड की 25 जनवरी को धंधुका के मोधवाडा इलाके में बाइक सवार दो हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस वक्त बोलिया अपने भाई के दो पहिया वाहन पर पीछे बैठा था. भरवाड ने छह जनवरी को सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई थी.

    एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि मौलवी कमर गनी उस्मानी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले इसी मामले में शुक्रवार को अहमदाबाद से मोहम्मद अयुब जावरावाला को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में धंधुका निवासी शब्बीर चोपडा (25) और इम्तियाज पठान (27) की भी गिरफ्तारी हो चुकी है.
    एटीएस के एसपी इम्तियाज शेख ने बताया कि शब्बीर चोपड़ा ने भरवाड को गोली मारी थी. शब्बीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उस्मानी से संपर्क में थे. उन्होंने बताया कि मौलवी उस्मानी समाजिक संस्था चलाता है. उसने समुदाय के युवाओं को भड़काया और उन लोगों को इस बात के लिए उकसाया कि जिसने पैगम्बर मोहम्मद का अपमान किया है, उनसे बदला लिया जाए. अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शब्बीर, पठान की बाइक पर पीछे बैठा था और उसने बोलिया पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    एटीएस के अधिकारियों ने कहा कि मौलवी कमरगनी उस्मानी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है और वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले दूसरे मौलाना हैं. एटीएस के पुलिस अधीक्षक इम्तियाज शेख ने शब्बीर चोपड़ा सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए उस्मानी के संपर्क में था. उस्मानी ने कहा चौपड़ा को जावरावाला से संपर्क रहने के लिए कहा था. उसने भरवाड के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया था. दोनों मौलवी इस मामले को लेकर एक-दूसरे के संपर्क में थे. गुजरात एटीएस ने मामले की तफ्तीश शनिवार से शुरू की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिफ्टी 200 अंक उछलकर 17300 के पार, सेंसेक्स 736 पॉइंट की तेजी के बाद 58,000 के करीब
    Next Article गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत और 40 लोग घायल

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.