Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर जल्द खत्म होगी फ्री सेवा, 10 फरवरी से लगेगा टोल
    Breaking News Headlines

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर जल्द खत्म होगी फ्री सेवा, 10 फरवरी से लगेगा टोल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली को उत्तर प्रदेश के मेरठ से जोड़ने वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अब फ्री सेवाएं जल्द ही समाप्त हो जाएंगी. जहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजना चिपियाना रेलवे ओवर ब्रिज तैयार होने के बाद पूरी हो जाएगी. इसके साथ ही परियोजना पूरी होने पर टोल वसूली भी शुरू हो जाएगी. इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल एजेंसी के लिए 10 फरवरी के बाद टोल वसूली के लिए सभी इंतजाम करने को कहा गया है. हालांकि इसे लेकर मंजूरी पहले मिल चुकी है, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण अबतक टोल नहीं लग पाया था. बता दें कि टोल लगने के साथ ही लगभग 10 महीने से चला आ रहा फ्री सफर भी खत्म हो जाएगा.

    दरअसल, टोल टैक्स लगाने के प्रस्ताव को दिसंबर में मंजूरी मिली थी. ऐसे में बीते 25 दिसंबर से टोल वसूली शुरू होनी थी, लेकिन एन मौके पर प्रस्ताव को टाल दिया गया. जहां एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण में अलीगढ़ रेललाइन पर चिपियाना गांव के पास ROB बनाने का काम पूरा नहीं हुआ है, जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है. ऐसे में जब तक एक्सप्रेसवे का पूरा यातायात सामान्य नहीं हो जाता तब तक टोल वसूली नहीं होगी. ऐसे में दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को 140 रुपए एक ओर देने होंगे.
    वहीं, इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे पर निगरानी रखने वाले कंट्रोल रूम भी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ था, जिसके चलते वाहनों को ट्रैक करने में काफी परेशानी हो रही थी कि किस वाहन ने किस एंट्री प्वाइंट से प्रवेश किया है. हालांकि NHAI की ओर से डासना में नया कंट्रोल रूम बनाया गया जिससे सारे कैमरों को जोड़ा गया. वहीं, अब कैमरे रियल टाइम पर काम कर रहे हैं, जिससे टोल टैक्स पर आने वाले हर वाहन को स्कैन कर एंट्री और एग्जिट टाइम का सही पता लग पा रहा है.

    बता दें कि राजधानी के सराय काले खां से डासना तक फोर लेन की रोड को बदल कर 14 लेन की सड़क बनाई गई है. हालांकि इसके लिए चिपियाना में अलीगढ़ रेललाइन पर भी तीन नए पुल बनाए गए हैं, जिनमें एक 6 लेन का पुल चिपियाना गांव की तरफ बनाया गया है, जबकि दो पुल कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ हैं. ऐसे में इनमें दो लेन का एक पुल तैयार हो चुका है जोकि यातायात के लिए खोला जा चुका है. इसके साथ ही दूसरे पुल पर गॉर्डर लांचिंग का काम भी तेजी से चल रहा है. वहीं, NHAI ने 10 फरवरी तक आखिरी पुल तैयार करने की समय-सीमा तय की है.

    वहीं, दिल्ली मेरठ- एक्सप्रेस वे की शुरुआत में मेरठ (परतापुर) टोल प्लाजा पर ही शुल्क वसूली होगी. उसके बाद सराय काले खां से डासान के बीच टोल लिया जाएगा. इसके लिए अलग से सड़क परिवहन मंत्रालय दिशा-निर्देश बना रहा है, जिसमें चलते वाहन से टोल वसूली करने और टोल न देने पर कार्रवाई करने तक का अधिकार NHAI को मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleREET परीक्षा के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर गिरफ्तार, मंत्री सुभाष गर्ग के माने जाते हैं करीबी
    Next Article पीएम मोदी की सांसदों से अपील- बजट सत्र में खुले मन से की गई चर्चा का स्वागत

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.