Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी की सांसदों से अपील- बजट सत्र में खुले मन से की गई चर्चा का स्वागत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पीएम मोदी की सांसदों से अपील- बजट सत्र में खुले मन से की गई चर्चा का स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. देश का बजट 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाना है. इससे पहले आज यानी 31 जनवरी को संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है. सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपील की है कि बजट सत्र को फलदायी बनाने की जरूरत है.

    पीएम मोदी ने बजट सत्र से पहले मीडिया से बातचीत में कहा, आज बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. मैं सभी सांसदों का स्वागत करता हूं. मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखें तो भारत के लिए काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा, इस सत्र में सभी राजनीतिक दल और सांसद उत्तम मन से चर्चा करें. इस बजट सत्र में खुले मन से की गई चर्चा का स्वागत है. सभी राजनीतिक दल और सांसद खुले मन से उत्तम चर्चा कर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने और गति लाने में सार्थक साबित होंगे.
    पीएम मोदी ने कहा कि बजट सत्र में मुक्त चर्चा हो, माननीय चर्चा हो, मानवीय संवेदनाओं से भरी चर्चा हो. उन्होंने आगे कहा, यह सच है कि चुनाव संसद सत्र और चर्चाओं पर प्रभाव डालते हैं. लेकिन मैं सभी सांसद से निवेदन करता हूं कि चुनाव तो चले जाएंगे पर बजट सत्र पूरे साल का ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे. जितना फलदायी हम इस सत्र को बनाएंगे, उतनी ही अच्छी संभावनाएं हमें पूरे साल अपने देश को आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मिलेगी. बता दें कि सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. वित्त मंत्री एक फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर जल्द खत्म होगी फ्री सेवा, 10 फरवरी से लगेगा टोल
    Next Article सरकार ने किसानों के लिए शुरू की कई योजनाएं, जन-जन तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

    Related Posts

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    June 14, 2026

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    June 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.