Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार ने किसानों के लिए शुरू की कई योजनाएं, जन-जन तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सरकार ने किसानों के लिए शुरू की कई योजनाएं, जन-जन तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है. यह साल का पहला सत्र है. परंपरा के मुताबिक बजट सत्र की शुरुआत हमेशा राष्ट्रपति के अभिभाषण से की जाती है. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण की शुरुआत देश के वीरों को नमन करते हुए किया. राष्ट्रपति कहते हैं कि मैं देश के सभी लाखों स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी और देश को उसके हक दिलाए. उन्होंने कहा कि आजादी के इन 75 वर्षों में अब तक देश के विकास यात्रा में जितने भी लोगों ने अपना योगदान दिया है उन सभी महानुभावों का भी मैं श्रद्धा-पूर्वक स्मरण करता हूं.

    कोविंद अभिभाषण के दौरान कोरोना का जिक्र करते हुए कहते हैं, कोरोना ने देश की कईं मुश्किलें बढ़ाईं है, लेकिन मुझे इस बात को कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि आज भारत सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले देशों में से है. आज देश में 90 प्रतिशत से अधिक वयस्क नागरिकों को टीके की एक डोज़ मिल चुकी है, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक लोग दोनों डोज़ ले चुके हैं. भारत में बन रही वैक्सीन्स पूरी दुनिया को महामारी से मुक्त कराने और करोड़ों लोगों का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं.
    उन्होंने कहा, सरकार द्वारा 64 हजार करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन एक सराहनीय उदाहरण है. इससे न केवल वर्तमान की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि आने वाले संकटों के लिए भी देश को तैयार किया जा सकेगा. कोविंद बाबा साहेब को याद करते हुए कहते हैं कि महानपुरुष ने कहा था कि मेरा आदर्श ऐसा समाज होगा जो स्वाधीनता, भाईचारे पर आधारित होगा. बाबा साहेब के शब्दों को सरकार ध्येय वाक्य मानती है और इस बात की पुष्टि पद्म पुरस्कारों की जो लिस्ट आई वो करती है.

    उन्होंने कहा कि सरकार देश में गरीबों के लिए कईं काम कर रही है. गरीबों को 2 करोड़ से ज्यादा पक्के घर मिले हैं. आवास योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा घर स्वीकृत किए गए. पेय जल की व्यवस्था हुई, जिससे महिलाओं को राहत मिली, स्वामित्व योजना ये घर के कागज (प्रॉपर्टी कार्ड) मिले, जिससे विवाद कम हुए. जनधन-आधार-मोबाइल अर्थात JAM ट्रिनिटी को मेरी सरकार ने जिस तरह नागरिक सशक्तिकरण से जोड़ा है, उसका प्रभाव भी हम लगातार देख रहे हैं. 44 करोड़ से अधिक गरीब देशवासियों के बैंकिंग सिस्टम से जुड़ने के कारण महामारी के दौरान करोड़ों लाभार्थियों को सीधे कैश ट्रांसफर का लाभ मिला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी की सांसदों से अपील- बजट सत्र में खुले मन से की गई चर्चा का स्वागत
    Next Article गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लीटर शराब बरामद

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.