Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा, 31 जुलाई: देश को यूरेनियम उपलब्ध कराने वाली यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की लगभग 60 वर्ष पुरानी जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाली का सामना कर रही है। कॉलोनी में जाम नालियां, घनी झाड़ियां, टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइटें और जगह-जगह फैली गंदगी से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान मच्छरों, सांप-बिच्छुओं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

    कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि सफाई एवं रखरखाव के लिए हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि नियमित फॉगिंग, डीडीटी छिड़काव, नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं होने से कॉलोनी की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

    संयुक्त यूनियन ने प्रबंधन से तत्काल फॉगिंग, नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की बहाली तथा ठेका व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि शीघ्र सुधार नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

    इस संबंध में UCIL के सीएमडी डॉ. के. आनंद राव से संपर्क नहीं हो सका। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी (PRO) स्टालिन हेंब्रम ने बताया कि झाड़ियों की कटाई चरणबद्ध तरीके से कराई जा रही है तथा फॉगिंग का नया टेंडर जल्द जारी कर कार्य शुरू किया जाएगा।

    यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र
    Next Article मोहनसिंह लक्ष्मणसिंह परमार पर कातिलाना हमला: ₹32 करोड़ की साजिश बेनकाब, 7 गिरफ्तार

    Related Posts

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    September 18, 2026

    सेवा बनी जन्मदिन का संकल्प: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के युवाओं ने किया रक्तदान

    September 18, 2026

    11 किलो के लड्डू की नीलामी, जरूरतमंदों की मदद में खर्च होगी राशि

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    सेवा बनी जन्मदिन का संकल्प: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के युवाओं ने किया रक्तदान

    11 किलो के लड्डू की नीलामी, जरूरतमंदों की मदद में खर्च होगी राशि

    ‘आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भाजपा गोलमुरी मंडल ने की कामना।

    ESIC शाखा कार्यालय आदित्यपुर में आश्रित परिवारों को सौंपी गई लाखों रुपये की एरियर राशि

    महादलित टोला में विशेष सहयोग शिविर: संत रविदास जयंती पर 100 आवेदनों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

    कोचिंग डिपो बरौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा विश्वकर्मा पूजा।

    विश्वकर्मा पूजा के दौरान गोलीबारी: प्रसाद मांगने पर युवक ने चलाई गोली, एक घायल

    बरौनी रेलवे कोर्ट में निरीक्षण , न्यायिक व्यवस्था का लिया जायजा

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.