कांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के सचिव जय राम हंसदा ने उपायुक्त को पांच सूत्री ज्ञापन देकर पूरा करने का मांग किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पोटका प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र (कोड संख्या 804) के मृतक बच्ची संजना सरदार के परिवार को मुआवजा दिया जाए। मनरेगा एक्ट के तहद ब्रॉयलर शेड, बकरी शेड, पशु शेड जिसमें 10 से 30 प्रतिशत तक अंशदान जमा किया जा चुका है उसका अविलंब शेड बनाया जाए। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पशुपालन विभाग का अधूरा भवन का निर्माण पूरा किया जाए। अतिवृष्टि से विगत वर्ष प्रभावित लोगों का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है जिसे दिलायी जाए। धन अधिप्राप्ति केंद्र में लंबित लाभुक किसानों का अविलंब ऑन लाइन किया जाए। पोटका प्रखंड के 50 विशेष आंगनबाड़ी केंद्र में आलमारी एवं अन्य सामानों की आपूर्ति बिचौलिया के माध्यम से बंद की जाए।

