मास्को. यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में रूस द्वारा कराए जा रहे जनमत संग्रह समाप्त हो गए हैं. इसके बाद रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर एकतरफा अधिकार जमा लिया है.यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में रूसी अधिकारियों ने जनमत संग्रह में पांच दिनों की वोटिंग के बाद चार यूक्रेनी शहरों के रूस के पक्ष में मतदान करने का दावा किया है. इनमें डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़िया और खेरसॉन शामिल हैं, जो कथित रूप से रूस का हिस्सा बनना चाहते हैं. यह चार शहर यूक्रेन का 15 फीसदी हिस्सा है. हालांकि यूक्रेन ने मानने से इनकार किया है और…
Author: Devanand Singh
पटना. बेगूसराय न्यायालय की ओर से फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. पिछले वर्ष भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने न्यायालय में मामला दर्ज कराया था. दरअसल, वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में सैनिकों के अपमान का मामला है. एकता कपूर की वेब सीरीज ‘XXX’ सीजन 2 काफी समय से विवादों में है. बीते साल बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने इस वेब सीरीज के चलते ही एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजा था. इस वेब सीरीज में कई सारे आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए थे. उन्हीं…
शारजाह. सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने कल क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने के लिए एक शाही फरमान जारी कर दिया. जबकि शाही आदेश में विदेश और ऊर्जा समेत कई मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान या एमबीएस, जो कई सालों तक देश के वास्तविक शासक के रूप में रहे हैं, इससे पहले वह सुल्तान सलमान के अधीन उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं. अब उनकी जगह उनके छोटे भाई खालिद बिन सलमान को…
नई दिल्ली: टेरर फंडिंग मामले की जांच का सामना कर रहे पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन (Ban on PFI) लगा दिया गया है. दिल्ली-यूपी से लेकर देश के अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद केंद्र सरकार ने UAPA के तहत इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर दिया है. सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पीएफआई पर पांच साल का बैन लगाया गया है. इतना ही नहीं, पीएफआई के अलावा उससे जुड़े अन्य आठ संगठनों पर भी बैन लगाया गया है. टेरर लिंक के आरोप में देश के कई राज्यों में पीएफआई पर लगातार छापेमारी के बाद…
नई दिल्ली. बिजनेस टाइकून गौतम अडानी एक बार फिर विश्व के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा जारी लिस्ट में अमेजॉन के जेफ बेजोस ने उन्हें पछाड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की नई लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 135 बिलियन अमेरिकी डॉलर है जबकि जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 138 बिलियन अमेरिकी डॉलर है. वहीं, नंबर एक पर मौजूद टेस्ला के एलोन मस्क की कुल संपत्ति 245 बिलियन अमरीकी डालर है. बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स हर दिन के कारोबार के बाद लिस्ट जारी…
लंदन. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज अपने यहां कराने का प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव से उम्मीद जगी थी कि दो पड़ोसियों के बीच लंबे अरसे से चले रहे द्विपक्षीय सीरीज का सूखा खत्म होगा, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भविष्य में इस तरह की संभावनाओं से इनकार कर दिया है. फैंस को इन दोनों टीमों के बीच मैच या तो किसी आईसीसी इवेंट में या फिर एशिया कप में देखने को मिलता है. दोनों देशों के राजनीतिक संबध ठीक नहीं है और इसी कारण दोनों टीमें एक दूसरे के…
अभिनेत्री अनन्या पांडे अब मुख्य अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुकी हैं. फिल्मों के बाद अनन्या अब ओटीटी में धांसू एंट्री लेने जा रही हैं. अनन्या जल्द ही धर्मेटिक एंटरनेटमेंट की फिल्म ‘Call Me Bae’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में अनन्या एक अमीर खानदान की लड़की का किरदार निभाएंगी जो फैशन की दुनिया में अपने संघर्ष को उजागर करेगी. बता दें कि अनन्या पांडे स्टारर इस ओटीटी फिल्म को कॉलिन डी’कुन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं. कुन्हा संजू फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के अंदर आने वाले धर्मेटिक एंटरनेटमेंट द्वारा बनाई जाएगी.…
भुवनेश्वर. देश भर के हाई कोर्ट्स में बड़ी संख्या में केस लंबित हैं। इस बीच ओडिशा उच्च न्यायालय के सीनियर जज ने एक दिन में 32 मामलों में फैलाया सुनाया है। अधिकारियों ने बताया कि जस्टिस देवव्रत दास की अध्यक्षता वाली सिंगल बेंच ने ये फैसले सुनाए। एकल न्यायाधीश की पीठ ने सोमवार को 32 मामलों में फैसला सुनाया, इनमें से ज्यादातर राज्य में अपीलीय सिविल अदालतों के आदेश को चुनौती देने वाली दूसरी अपील हैं। 32 में से 31 मामले दूसरी अपील से जुड़े हैं, जिनमें से कई 1988-1990 के बीच के हैं। गंगाधर प्रधान नाम के एक…
दिल्ली. एनआईए-ईडी एक बार फिर दिल्ली के शाहीन बाग सहित देश के 8 राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों की मानें तो केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कुल 8 राज्यों में एनआईए-ईडी के साथ स्टेट पुलिस छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि पिछले दिनों ही एनआईए-ईडी ने मिलकर पीएफआई पर देश के 15 राज्यों में छापेमारी की थी और उसके करीब 170 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. सूत्रों की मानें तो दिल्ली में शाहीन बाग, जामिया समेत दूसरे…
राजस्थान कांग्रेस में मची कलह के बीच मायावती की पार्टी भी एक्टिव हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की राज्य इकाई के साथ सोमवार को बैठक की। बसपा ने एक बयान में कहा कि बैठक में आनंद ने राज्यों को दो जोन में विभाजित किया। पहले जोन में 16 जिले तथा दूसरे में 17 जिले आते हैं। इसमें कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और प्रदेश इकाई के प्रमुख भगवान…
