Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले की प्रारूप मतदाता सूची मंगलवार को प्रकाशित कर दी गई। समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

    उन्होंने बताया कि जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 15,11,805 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 7,52,533 पुरुष, 7,59,206 महिला तथा 66 तृतीय लिंग मतदाता हैं। वहीं 13,441 दिव्यांग मतदाता भी पंजीकृत हैं। जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1,922 से बढ़कर 2,183 हो गई है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक भी प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    मतदाताओं की सुविधा के लिए 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 25 अगस्त से 4 सितंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

    उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची का अवलोकन कर समय सीमा के भीतर आवश्यक दावा या आपत्ति दर्ज कराने तथा विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

    5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
    Next Article सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    August 5, 2026

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 5, 2026

    विज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    विज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

    करीम सिटी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद

    जमशेदपुर: पारिवारिक विवाद से परेशान सिपाही ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों की सूझबूझ से बची जान

    साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.