Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर एकतरफा अधिकार जमाया, पश्चिमी देशों ने की इसकी निंदा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर एकतरफा अधिकार जमाया, पश्चिमी देशों ने की इसकी निंदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मास्को. यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में रूस द्वारा कराए जा रहे जनमत संग्रह समाप्त हो गए हैं. इसके बाद रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर एकतरफा अधिकार जमा लिया है.यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में रूसी अधिकारियों ने जनमत संग्रह में पांच दिनों की वोटिंग के बाद चार यूक्रेनी शहरों के रूस के पक्ष में मतदान करने का दावा किया है. इनमें डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़िया और खेरसॉन शामिल हैं, जो कथित रूप से रूस का हिस्सा बनना चाहते हैं. यह चार शहर यूक्रेन का 15 फीसदी हिस्सा है.

     

    हालांकि यूक्रेन ने मानने से इनकार किया है और पश्चिमी देशों ने भी इसकी निंदा की है. इससे पहले 2014 में रूस ने क्रिमिया को इसी तरह कब्जाया था. रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि ज़ापोरिज़िया क्षेत्र में डाले गए 93 फीसदी वोट रूस के साथ विलय के समर्थन में थे. वहीं दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में 87 फीसदी और लुहान्स्क में 98 फीसदी मतदान विलय के समर्थन में हुए हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक डोनेट्स्क क्षेत्र के परिणाम सामने नहीं आए हैं. 23 सितंबर को रूस ने इन चार क्षेत्रों में जनमत संग्रह शुरु की थी.

     

    कब्जे वाले क्षेत्रों में रूसी अधिकारियों ने कथित रूप से घर-घर जाकर वोटिंग कराई, जिसे यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने एक कानूनी आधार बनाने के लिए नाजायज और जबरदस्ती अभ्यास करार दिया. जनमत संग्रह के ऐलान के साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा था कि, इसके बाद अगर यूक्रेन उन क्षेत्रों को दोबारा कब्जाने की कोशिश करता है, तो वो असल में रूस पर हमला होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, रूस की क्षेत्रीय अखंडता को बचाने के लिए वो परमाणु हथियार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

     

    हालांकि इन चार क्षेत्रों के विस्थापित, जो रूस चले गए थे, उन्होंने रूस में ही मतदान किया, जहां स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 96 फीसदी लोगों ने रूस के साथ विलय के समर्थन में ही मतदान किया. रूसी अधिकारियों के कथित रूप से स्वघोषित परिणामों के ऐलान के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को युनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में अपना संबोधन भी दिया, जहां उन्होंने कहा कि सबमशीन गन की नोक पर रूसी अधिकारियों ने मतदान कराए हैं. उन्होंने रूसी जनमत संग्रह को दिखावटी करार दिया. ज़ेलेंस्की ने यूएनएससी से रूस पर दबाव बनाने की अपील की.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय कोर्ट की ओर से एकता कपूर और शोभा कपूर की गिरफ्तारी का वारंट जारी
    Next Article वोडाफोन पर टावर कंपनियों का 10 हजार करोड़ बकाया, नहीं चुकाया तो टावर का इस्तेमाल पर लगेगी रोक

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.