Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वोडाफोन पर टावर कंपनियों का 10 हजार करोड़ बकाया, नहीं चुकाया तो टावर का इस्तेमाल पर लगेगी रोक
    Breaking News Business Headlines

    वोडाफोन पर टावर कंपनियों का 10 हजार करोड़ बकाया, नहीं चुकाया तो टावर का इस्तेमाल पर लगेगी रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. वोडाफोन आइडिया को कनेक्टिविटी को लेकर कई तरह की मुश्किलें खड़ी हो सकती है.दरअसल टावर सेवाएं देने वाली कंपनी इंडस टावर ने कड़े शब्दों में वोडाफोन आइडिया को चेतावनी दी है कि अगर कंपनी ने उसके बकाया बिल का जल्द भुगतान नहीं किया तो वो नवंबर से उनके टावर का इस्तेमाल करने से रोक सकता है. अगर ऐसा होता है तो वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को नवंबर से कनेक्टिविटी नहीं मिल पाएगी, यानि मोबाइल कॉल से लेकर इंटरनेट तक की सेवाओं का वो इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. फिलहाल वोडाफोन पर टावर कंपनियों का 10 हजार करोड़ रुपये का बकाया है जिसमें से इंडस टावर का हिस्सा 7 हजार करोड़ रुपये का है.

     

    इंडस टावर ने कड़े शब्दों में वोडाफोन आइडिया से बकाया चुकाने को कहा है. दरअसल कंपनी की बोर्ड बैठक में बढ़ते हुए बकाया पर चिंता जताई गई थी और पता चला था कि इसमें सबसे बड़ा हिस्सा वोडाफोन आइडिया का है. जिसके बाद इंडस टावर ने वोडाफोन आइडिया को अक्टूबर तक पूरा बकाया चुकाने को कहा है. जून तिमाही नतीजों में इंडस टावर का मुनाफा 66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 477 करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं कंपनी के मुताबिक उसे इस अवधि में करीब 6200 करोड़ रुपये मिलने थे लेकिन वो प्राप्त नहीं हुए जिससे उसका मुनाफा लुढ़का है. बढ़ते बकाये की वजह से इंडस टावर को 1200 करोड़ रुपये के प्रोविजन करने पड़े हैं जिससे कंपनी पर दबाव बढ़ गया है.

     

    वोडाफोन की हालत हुई पतली
    जून तिमाही में वोडाफोन को कारोबारी गतिविधियों से जुड़े भुगतान बढ़कर करीब 15 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं. इसमें टावर फर्म्स को

    भुगतान, वेंडर और दूसरे सप्लायर्स को भुगतान शामिल हैं. कंपनी फिलहाल कर्ज और इक्विटी के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक वो इसमें सफल नहीं हुई है. जून के अंत तक वोडाफोन आइडिया पर कुल कर्ज 1.98 लाख करोड़ रुपये था. जिसमें से स्पेक्ट्रम से जुड़ा 1.16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज भी है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर एकतरफा अधिकार जमाया, पश्चिमी देशों ने की इसकी निंदा
    Next Article लखीमपुर में सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा: प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 25 घायल

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.