Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखीमपुर में सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा: प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 25 घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    लखीमपुर में सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा: प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 25 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी में सुबह हुए एक बड़े सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब ईशा नगर थाने के खमरिया पुल के पास धोरहरा से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस और एक ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

     

    हादसे में घायल करीब 25 यात्रियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में एडमिट कराया गया है. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. मिल रही जानकारी के मुताबिक बस में 35-40 लोग सवार थे. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस की रफ्तार बहुत तेज थी. एडीएम संजय कुमार ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 यात्री घायल हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है.

     

    मुख्यमंत्री ने जताया दुख
    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल

    पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोडाफोन पर टावर कंपनियों का 10 हजार करोड़ बकाया, नहीं चुकाया तो टावर का इस्तेमाल पर लगेगी रोक
    Next Article “मनाउ रे मलिनिया माई” के एलबम कि लाँचिग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा किया गया

    Related Posts

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    June 1, 2026

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    June 1, 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.