Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय कोर्ट की ओर से एकता कपूर और शोभा कपूर की गिरफ्तारी का वारंट जारी
    Breaking News Headlines बिहार

    बेगूसराय कोर्ट की ओर से एकता कपूर और शोभा कपूर की गिरफ्तारी का वारंट जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बेगूसराय न्यायालय की ओर से फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. पिछले वर्ष भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने न्यायालय में मामला दर्ज कराया था. दरअसल, वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में सैनिकों के अपमान का मामला है. एकता कपूर की वेब सीरीज ‘XXX’ सीजन 2 काफी समय से विवादों में है. बीते साल बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने इस वेब सीरीज के चलते ही एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजा था.

     

    इस वेब सीरीज में कई सारे आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए थे. उन्हीं में से एक सीन सैनिक की पत्नी से जुड़े आपत्तिजनक सीन्स भी थे. इसी को लेकर बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. बेगूसराय कोर्च ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए थे.एकता कपूर पर ये आरोप लगा है कि उनकी वेब सीरीज में भारतीय सेना के जवानों और उनकी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है. और इसकी वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

     

    इस मामले की सुनवाई बिहार के बेगूसराय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार ने की है और उन्होंने ही एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन भेजा था. शंभू कुमार खुद भी सेना का हिस्सा रह चुके हैं. इसलिए उन्हें इन सीन्स ने काफी आहत किया. शंभू ने कहा था कि, एकता कपूर की वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ के सीजन 2 में भारतीय जवान और उनकी पत्नी के कैरेक्टर को गलत तरीके से प्रेजेंट किया गया, ये भारतीय सेना के जवानों के लिए अपमानजनक और शर्मनाक है.

     

    इस वेब सीरीज में एक भारतीय सैनिक की पत्नी को उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाते हुए दिखाया गया है. हालांकि, एकता कपूर ने कहा था कि उन्होंने इस बारे में जानकारी मिलते ही तुरंत ये सीन वेब सीरीज से हटवा दिया था. उन्होंने सफाई देते हुए ये कहा था कि ये गलती से हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एकता कपूर की ये वेब सीरीज साल 2020 के जून महीने में रिलीज की गई थी. ये वेब सीरीज रिलीज के बाद से ही विवादों में चल रही है. इस वेब सीरीज को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसऊदी अरब: शाही फरमान, क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान होंगे नए प्रधानमंत्री
    Next Article रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर एकतरफा अधिकार जमाया, पश्चिमी देशों ने की इसकी निंदा

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.