Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सऊदी अरब: शाही फरमान, क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान होंगे नए प्रधानमंत्री
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सऊदी अरब: शाही फरमान, क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान होंगे नए प्रधानमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शारजाह. सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने कल क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने के लिए एक शाही फरमान जारी कर दिया. जबकि शाही आदेश में विदेश और ऊर्जा समेत कई मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान या एमबीएस, जो कई सालों तक देश के वास्तविक शासक के रूप में रहे हैं, इससे पहले वह सुल्तान सलमान के अधीन उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं. अब उनकी जगह उनके छोटे भाई खालिद बिन सलमान को नए रक्षा मंत्री के रूप में लाया गया है, जो पहले उप रक्षा मंत्री थे.

     

    शाही फरमान के अनुसार, सुल्तान के दूसरे बेटे प्रिंस खालिद बिन सलमान को नया रक्षा मंत्री बनाया गया है. नए कैबिनेट फेरबदल में यूसुफ बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल-बनयान को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है. आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी द्वारा प्रकाशित सुल्तान सलमान की ओर से जारी एक शाही फरमान के अनुसार, आंतरिक, विदेश और ऊर्जा सहित अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

     

    नए आदेश के तहत जिन मंत्रियों के पद में कोई फेरबदल नहीं किया गया है उनमें ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, आंतरिक मामलों के मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सऊद बिन नायेफ बिन अब्दुलअजीज, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, निवेश मंत्री खालिद अल-फलीह और वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदानंद के नाम शामिल हैं. प्रिंस मोहम्मद, जो पिछले महीने 37 साल के हो गए, 2017 से अपने पिता के बाद सुल्तान बनने की कतार में हैं. वह 2015 में देश के रक्षा मंत्री बने.

     

    सऊदी अरब ने लंबे समय से 86 वर्षीय सुल्तान सलमान के स्वास्थ्य पर अटकलों पर विराम लगाने की मांग की है, जो 2015 से दुनिया के शीर्ष तेल निर्यातक देश पर शासन कर रहे हैं. 2017 में, सऊदी अरब ने ऐसी रिपोर्टों और बढ़ती अटकलों को खारिज कर दिया था कि सुल्तान अपने प्रिंस मोहम्मद के लिए अपनी गद्दी छोड़ने की योजना बना रहे हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleताबड़तोड़ छापेमारी के बाद PFI पर 5 साल का बैन, इन 8 संगठनों पर भी एक्शन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
    Next Article बेगूसराय कोर्ट की ओर से एकता कपूर और शोभा कपूर की गिरफ्तारी का वारंट जारी

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.