तेहरान. ईरान में हिजाब की जबरदस्ती को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर चुकी हैं। वहीं ईरानी सुरक्षाबलों की क्रूरता का एक और नमूना सामने आया है। यहां 20 साल की युवती हदीस नजफी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हदीस का एक वीडियो समाने आया था जिसमें वह प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रही थीं। वह अपने खुले हुए बालों को बांध रही थीं । बता दें कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक कम से कम 57 लोगों की मौत हो चुकी है। हदीस नजफी के अंतिम संस्कार का वीडियो भी सामने आया…
Author: Devanand Singh
भोपाल. देश के आठ राज्यों में आज फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर छापे मारे गए. मध्य प्रदेश में भी एमपी पुलिस और एटीएस पीएफआई के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे की कार्यवाही कर रही है. इस कार्रवाई में पीएफआई के 8 जिलों से 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. एमपी पुलिस और एटीएस ने पीएफआई के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित करीब 8 जिलों में छापे पड़े. इसमें एटीएस ने 21 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया. इनमें से 3 सदस्यों को इंदौर और एक को भोपाल में पकड़ा गया. जिन लोगों…
औरैया. उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल में शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को रख कर जोरदार हंगामा किया. इस दौरान कई जगह आगजनी और पत्थरबाजी भी की गई. जिसमें डीएम औरैया की सरकारी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इसके अलावा पुलिस की कई गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा. आलम यह रहा कि पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि छात्र की मौत के बाद भीम आर्मी और समाजवादी पार्टी के समर्थकों की…
जयपुर. राजस्थान में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई चरम पर पहुंच चुकी है और अब कांग्रेस के भीतर ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले राजस्थान के कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाने की शत-प्रतिशत साजिश थी और अजय माकन उस साजिश में शामिल हैं. इसके साथ ही अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले शांति धारीवाल ने सचिन पायलट पर भी परोक्ष रूप से कटाक्ष किया और कहा…
पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी कंजर्वेटरशिप और वन टाइम मैनेजमेंट टीम से एक बार फिर नाराज़गी जताई है और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है. ग्रैमी अवॉर्ड विनिंग सिंगर ने खुलासा किया कि पिछले 14 सालों से उनकी टीम के लोग उनके साथ कैसा व्यवहार करते आ रहे हैं. यहां तक कि आरोप लगाया कि उनकी सिक्योरिटी ने उन्हें अपने ही घर में न्यूड देखा. कपड़े बदलते हुए और नहाते वक्त भी सिक्योरिटी उन पर नजर रखती थी. ब्रिटनी स्पीयर्स ने यह भी कहा कि जेनिफर लोपेज के साथ कभी भी वैसा व्यवहार नहीं किया जाएगा जैसा…
जयपुर. देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए मची खींचतान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चक्रव्यूह में कांग्रेस पार्टी उलझती जा रही हैं. अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच अशोक गहलोत ने ऐसा दांव चला है कि आलाकमान भी स्तब्ध रह गया है. जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी के बीच सचिन पायलट को राजस्थान की गद्दी सौंपने के आलाकमान के फैसले के खिलाफ गहलोत गुट के…
दिल्ली. दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पहुंच का मुलाकात की. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार की तरह बीजेपी को देश से हटाएंगे. बीजेपी को हटाना है, देश को बचाना है. यही हमारा नारा है. लालू यादव ने कहा कि आज की मुलाकात काफी अच्छी रही. कुछ दिनों बाद हम फिर मिलेंगे. गौरतलब है कि यह मुलाकात 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी खेमे को एकजुट करने के प्रयास के रूप में देखा…
जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर मची गहमागहमी के गीच गहलोत कैंप के विधायकों ने कहा है कि अगर विधायकों की भावना के अनुरूप अगला सीएम नहीं बनाया तो राजस्थान में सरकार गिर सकती है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सब चाहते गहलोत को ही सीएम रहना चाहिए. लोढ़ा ने कहा कि अगर विधायकों की भावना के खिलाफ सीएम बनाया तो सरकार गिरा सकते हैं. गौरतलब है कि राजस्थान में सीएम बदलना कांग्रेस के लिए चुन्नौती बनता रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने गहलोत को सीएम पद…
देवानंद सिंह डॉक्टर के पेशे को सबसे अधिक मानव सेवा वाला पेशा कहा जाता है। इसीलिए डॉक्टर को भगवान स्वरूप भी माना जाता है। इतना महत्वपूर्ण पेशा होने की वजह से लोग डॉक्टरों की बहुत इज्जत करते हैं, लेकिन जब इस पेशे से जुड़े कुछ लोग पेशे की आड़ में गलत काम करने लगे तो उनसे लोगों का भरोसा टूटने लगता है। झारखंड के दो डॉक्टरों के इसी तरह के काले कारनामों ने भगवान स्वरूप पेशे पर दाग लगा दिया है। दरअसल, डिमना रोड स्थित स्मृति सेवा सदन के डॉक्टर सुशील शर्मा, झोलाछाप डॉक्टर आईएन चौधरी के पटमदा स्थित परिवार…
तब्बू अब दूसरी पारी में वे विभिन्न तरह के किरदार निभा रही हैं. एक्टिंग के साथ ही उनका चार्म भी दर्शकों को आकर्षित करता है. हाल ही तब्बू ने बताया कि एक बार उनके मेकअप आर्टिस्ट ने 50 हजार की फेस क्रीम लगाने की सलाह दी थी. तब्बू ने पिछले कुछ समय में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. फिल्म में उनका लुक बेहद प्रभावशाली रहता है. ऐसे में अक्सर उनसे सवाल किया जाता है कि वे इतनी जवां नजर आने के पीछे क्या राज है. इस पर तब्बू का कहना है कि कोई राज नहीं है. हाल ही तब्बू…
