Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित पुराने कोर्ट के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

    घायल युवक की पहचान डिमना निवासी अमन गुप्ता के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क पर दूर तक घिसट गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और इसकी सूचना पुलिस तथा एंबुलेंस को दी।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमन गुप्ता को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

    हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

    बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता
    Next Article जमशेदपुर: पारिवारिक विवाद से परेशान सिपाही ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों की सूझबूझ से बची जान

    Related Posts

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    September 29, 2026

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    September 29, 2026

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    मतदाता सूची को लेकर झामुमो ने जताई आपत्ति, डीसी को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.