हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: आज 5 अगस्त 2026 को जवाहर नगर रोड नंबर-13 स्थित हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट रोल पब्लिकेशन (Draft Roll Publication) एवं ASDD प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान संबंधित BLO एवं BLA-2 की उपस्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
कार्यक्रम के तहत जिन मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थानांतरण (Shifted), डुप्लीकेट अथवा अन्य कारणों से सूची में संशोधित किए गए हैं, उनकी प्रतिलिपि संबंधित बूथों पर चस्पा की गई। वहीं नए मतदाताओं की सूची भी सभी बूथों पर प्रदर्शित की गई, ताकि आम नागरिक उसका अवलोकन कर सकें।
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अंसार खान (BLA-2) उपस्थित रहे। साथ ही बूथ संख्या 284, 285, 292, 293 एवं 294 के BLO गजाला फरहाना, वालीउल्लाह, मुमताज बानो, शमा बानो, तहसीन रजा, शाहिदा परवीन सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची के प्रकाशन की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई तथा मतदाताओं से सूची का अवलोकन कर आवश्यक आपत्तियां या दावे निर्धारित अवधि के भीतर दर्ज कराने की अपील की गई।

