Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    दो दिवसीय शिविर में 620 युवाओं का बना लर्नर लाइसेंस, 8 अगस्त को कालिकापुर पंचायत में लगेगा शिविर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच एवं जनकल्याणकारी पहल के तहत अबुआ सरकार ड्राइविंग लाइसेंस योजना के अंतर्गत पोटका प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया, जिसका विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जायज़ा लिया। पहले दिन शिविर में हजारों युवक-युवतियों के पहुंचने से सभी का आवेदन एक ही दिन में पूरा कर पाना संभव नहीं हो सका था। इसे देखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त से पुनः शिविर आयोजित करने का आग्रह किया, जिसके बाद दूसरे दिन भी विशेष कैंप लगाया गया।

    दो दिनों में 620 लोगो का बना लर्नर लाइसेंस

    शिविर के दोनों दिनो को मिला कर 620 लोगो का लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों के कारण कई लोग प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे सभी लोगों को दूसरा अवसर देने के उद्देश्य से पोटका विधायक के पहल पर बुधवार को फिर से कैंप आयोजित किया गया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे।

    कोई भी युवा सुविधा से वंचित नहीं रहेगा – संजीव सरदार

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंशा है कि सरकारी सुविधाएं गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। इसी सोच के तहत पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त से पुनः शिविर लगाने का अनुरोध किया गया था, ताकि जिन युवाओं का लाइसेंस नहीं बन सका, उन्हें दोबारा अवसर मिल सके। उन्होंने युवाओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

    अब 8 अगस्त को कालिकापुर पंचायत में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर

    विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं को सशक्त बनाने एवं नागरिक सुविधाओं को उनके द्वार तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, अब इसके बाद पोटका के ही कालिकापुर पंचायत में 8 अगस्त को शिविर लगेगा, जिसमे लोग आवेदन दे कर पुनः शिविर का लाभ उठा सकते है. इस मौके पर अंचलाधिकारी निकिता बाला, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, परिवहन विभाग के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद
    Next Article करीम सिटी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

    Related Posts

    मुस्लिम बस्ती गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा

    September 28, 2026

    औद्योगिक क्षेत्रों में बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती

    September 28, 2026

    आदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुस्लिम बस्ती गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा

    औद्योगिक क्षेत्रों में बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती

    आदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन – बन्ना गुप्ता

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड में चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस जांच तेज

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने से आक्रोश, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.