Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले लालू यादव- बीजेपी को हटाना है, देश को बचाना है
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले लालू यादव- बीजेपी को हटाना है, देश को बचाना है

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पहुंच का मुलाकात की. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार की तरह बीजेपी को देश से हटाएंगे. बीजेपी को हटाना है, देश को बचाना है. यही हमारा नारा है.

     

    लालू यादव ने कहा कि आज की मुलाकात काफी अच्छी रही. कुछ दिनों बाद हम फिर मिलेंगे. गौरतलब है कि यह मुलाकात 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी खेमे को एकजुट करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि नीतीश और लालू, सोनिया को उन पार्टियों से भी बात करने के लिए मनाएंगे, जो राज्यों में कांग्रेस की विरोधी हैं. इन पार्टियों के साथ आने से भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष खड़ा हो जाएगा, जो 2024 में उसे चुनौती पेश कर सकता है.

     

    वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने मैडम से बात किया है. हमारा विचार है कि हम लोगों को एक साथ काम करना है. अभी कुछ तय नहीं हुआ. अभी उनकी पार्टी अध्यक्ष का चुनाव है. उसके बाद ही कुछ तय होगा. नीतीश कुमार ने कहा कि लालू जी ने बता ही दिया है कि भाजपा को हटाना है, देश को बचाना है. जिस तरीके से बिहार में हमने भाजपा को हटाया है, उसका रिस्पॉन्स पूरे देश में देखने को मिला. सोनिया जी को हमने कहा है कि आपकी सबसे बड़ी पार्टी है. आप सबको मिलाइए और भाजपा को विदा करें. मैडम ने कहा है कि अभी हमारे यहां अध्यक्ष का चुनाव होना है. इस चुनाव के बाद हमारे नए अध्यक्ष आप लोगों से बात करेंगे.

     

    जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की यह बैठक न केवल विपक्षी खेमे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि कई अन्य कारणों से भी है, क्योंकि लालू यादव और नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए सोनिया गांधी से आश्वासन मांगेंगे. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लालू यादव और नीतीश कुमार विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नेताओं से संपर्क करने के लिए कांग्रेस प्रमुख की अनुमति ले सकते हैं, जिनसे पुरानी पार्टी ने हाल के वर्षों में दूरी बनाए रखी है.

     

    यह बैठक पांच वर्षों में तीन दलों कांग्रेस, जदयू और राजद के प्रमुखों के बीच पहली आधिकारिक बैठक होगी. यदि इस बैठक को करने का उद्देश्य पूरा होता है तो भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का अभियान जोर पकड़ लेगा. 2024 के मुकाबले से पहले विपक्ष भाजपा को कमजोर कर सकता है, क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लालू यादव और नीतीश कुमार तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति, हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल, आंध्र प्रदेश में युवजना श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी से संपर्क कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, ओडिशा के बीजू जनता दल और जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस से भी संपर्क कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगहलोत कैंप के विधायकों की चेतावनी, कहा- अगर हमारी पसंद का CM नहीं बना तो गिरा देंगे सरकार
    Next Article अशोक गहलोत के चक्रव्यूह में उलझा राजस्थान के सीएम का पद, आलाकमान भी स्तब्ध

    Related Posts

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 15, 2026

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    July 15, 2026

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

    बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

    विद्यालयों में स्वच्छता कार्यशाला, बच्चों को डेंगू व मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.