Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गहलोत गुट के विधायक का अजय माकन पर बड़ा आरोप: कहा- सीएम को हटाने की साजिश में हैं शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    गहलोत गुट के विधायक का अजय माकन पर बड़ा आरोप: कहा- सीएम को हटाने की साजिश में हैं शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई चरम पर पहुंच चुकी है और अब कांग्रेस के भीतर ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले राजस्थान के कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाने की शत-प्रतिशत साजिश थी और अजय माकन उस साजिश में शामिल हैं.

     

    इसके साथ ही अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले शांति धारीवाल ने सचिन पायलट पर भी परोक्ष रूप से कटाक्ष किया और कहा कि अगर देशद्रोहियों को पुरस्कृत किया जा रहा है तो राजस्थान के विधायक बैठकर बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि यह सीएम को हटाने की 100 प्रतिशत साजिश थी और प्रभारी महासचिव इसका हिस्सा थे. मैं किसी और की बात नहीं कर रहा, खडग़े पर कोई आरोप नहीं है, मैं बल्कि प्रभारी महासचिव की बात कर रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के असंतुष्ट विधायकों ने उनसे उनकी आवाज सुनने के लिए कहा है.Ó

     

    धारीवाल ने कहा कि एक महासचिव खुद ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रचार कर रहा है, जिन्होंने पार्टी को धोखा दिया और इसकी वजह से विधायकों को गुस्सा और नाराज होना पड़ा. विधायकों ने मुझसे उनकी आवाज सुनने को कहा है. वे चाहते हैं कि 102 विधायकों में से उसे सीएम बनाया जाए, जो 34 दिनों तक 2020 में सरकार बचाने के लिए होटल में रहा.

    शांति धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गहलोत खेमे

    में से किसी को भी चुन सकती हैं और उनका जो भी फैसला होगा, उसे विधिवत स्वीकार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सोनिया जी के फैसले को कोई चुनौती नहीं दे सकता. वहीं राज्य मंत्री महेश जोशी ने भी कहा कि हाईकमान किसी को भी सीएम बना सकता है, नया सीएम बना सकता है या सीएम गहलोत को बरकरार रख सकता है. मगर यह उन लोगों में से नहीं होना चाहिए, जिन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावत की और उसे कमजोर करने की

    कोशिश की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटनी स्पीयर्स ने किया खुलासा: बाथरूम-चेंजिंग रूम में भी होती थी निगरानी
    Next Article यूपी के औरैया में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.