Author: Devanand Singh

भुवनेश्वर. ओडिशा के बालासोर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने की वजह से देखते ही देखते 28 मजदूर बीमार हो गए. बालासोर जिले में एक प्रॉन प्रोसेसिंग प्लांट की यूनिट से अमोनिया गैस के रिसाव होने की वजह से 28 मजदूर बीमार हो गए. बीमार होने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं. सभी कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कुछ कर्मचारियों को खांटापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ को बालासोर अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है.…

Read More

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया. तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन के स्कोर पर ही सीमित कर दिया. अर्शदीप सिंह ने तीन, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए. एक सफलता अक्षर पटेल को मिली. इसके बाद भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने 50 रन की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, केएल…

Read More

नई दिल्ली. वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि भारत के नए अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए गए हैं. वेंकटरमणि को तीन साल की अवधि के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है. इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्ति का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था. आर वेंकटरमणि को केके वेणुगोपाल की जगह भारत के चौदहवें अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है. बता दें कि वयोवृद्ध वकील और वर्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए 30 सितंबर के बाद शीर्ष कानून…

Read More

नई दिल्ली. सितंबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन मानसूनी बादल अभी भी देश के कई हिस्सों में छाये हुए हैं और झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ क्षेत्रों से अगले दो से 3 दिनों में लौटने की संभावना है. इसके कारण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के…

Read More

◆जमशेदपुर की नई सामाजिक संस्था शौर्य का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया अनावरण ◆शाहिद भगत सिंह जी की जयंती पर शौर्य संस्था का हुआ पदार्पण जमशेदपुर: 28.09.22 : आज शहीद ऐ आज़म भगत सिंह जी की 115 वी जयंती के शुभावसर पर जमशेदपुर की नई सामाजिक संस्था “शौर्य ” का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो द्वारा किया गया । एवं जल, थल एवं वायु सेना में अपना योगदान दे चुके पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। साकची के होटल कन्नेलाइट के सभागार में अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

Read More

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई की गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध रही है: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त PFI व सहयोगी संगठनों पर भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष का प्रतिबंध लगाने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक अभिवादन। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई की गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध रही है। झारखंड के संथाल परगना में हमारे समय में पीएफआई की राष्ट्र विरोधी गतिविधियां को देखते हुए हमारी सरकार ने 2018 में उस पर प्रतिबंध लगाया। [su_youtube url=”https://youtu.be/3u9wGF2Syjg”] खुफिया विभाग से मिली सूचनाओं…

Read More

विधायक फंड में हो रहे कमीशन खोरी उजागर सफाई दे मंगल कालिंदी :अप्पू तिवारी आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गोबिंदपुर, जुगसलाई, सरजमदा क्षेत्र में हो रहे विधायक निधि से कार्य में पूरी तरह से अनियमितता की शिकायत मिल रही है , जहा सड़क निर्माण में पेपर ब्लॉक बिछाने है वहा ढलाई किया जा रहा है जहा ढलाई 6 इंच करना है उक्त सड़क का निर्माण में 1 इंच से भी कम की ढलाई कर खानापूर्ति की जा रही है ठिकेदार से स्थानीय लोगो द्वारा सवाल करने अथवा कारण पूछने से सीधे विधायक मंगल…

Read More

“मनाउ रे मलिनिया माई” के एलबम कि लाँचिग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा किया गया। जमशेदपुर के सूर्य मंदिर में की गई है शूटिंग। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जे.एस.आर राइट्स फिल्म्स बैनर तले लौहनगरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सूर्य मंदिर में बनी भोजपुरी गीत “मनाउ रे मलिनिया माई” के एलबम कि लाँचिग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा उनके आवासीय कार्यालय में किया गया। इस एल्बम कि पूरी शुटिंग शहर के सुर्य मंदिर मे किया गया है। मां चंद्रघंटा पूजन के अवसर पर एल्बम की लॉन्चिंग करते हुए भाजपा के…

Read More

लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी में सुबह हुए एक बड़े सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब ईशा नगर थाने के खमरिया पुल के पास धोरहरा से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस और एक ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में घायल करीब 25 यात्रियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में एडमिट कराया गया है. आशंका जताई जा रही है कि…

Read More

नई दिल्ली. वोडाफोन आइडिया को कनेक्टिविटी को लेकर कई तरह की मुश्किलें खड़ी हो सकती है.दरअसल टावर सेवाएं देने वाली कंपनी इंडस टावर ने कड़े शब्दों में वोडाफोन आइडिया को चेतावनी दी है कि अगर कंपनी ने उसके बकाया बिल का जल्द भुगतान नहीं किया तो वो नवंबर से उनके टावर का इस्तेमाल करने से रोक सकता है. अगर ऐसा होता है तो वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को नवंबर से कनेक्टिविटी नहीं मिल पाएगी, यानि मोबाइल कॉल से लेकर इंटरनेट तक की सेवाओं का वो इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. फिलहाल वोडाफोन पर टावर कंपनियों का 10 हजार करोड़ रुपये का…

Read More