Author: Devanand Singh

वास्तु विहार बारीडीह पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सोसाइटी के लोगों के बीच दी शुभकामनाएं वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी बारीडीह दुर्गा पूजा कमिटी बिरसा नगर पूजा पंडाल में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सप्तमी को पूजा पंडाल में आकर माँ भवानी के भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं तथा कॉलोनी की समस्या को अपनी समस्या बताते हुए उसे निदान करने का आश्वासन भी दिया कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महामंत्री राकेश सिंह बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बिरसानगर अध्यक्ष बबलू गोप सम्मानित अतिथि थे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वास्तु बिहार…

Read More

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग खादी वस्त्रों की खरीददारी की ■ खादी हमारी अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता के सुदृढ़ एवं महत्वपूर्ण स्तंभ: रघुवर दास जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में मानगो गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत…

Read More

आंध्र भक्त कोलाटा समाज के पंडाल का उद्घाटन दीप जला कर अभय सिंह और दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। दक्षिण भारतीय समाज के द्वारा प्रथम बार किया जा रहा है आयोजन आंध्र भक्त कोलाटा समाज के द्वारा बिस्टूपूर में हो रहे प्रथम वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन आज दीप जला कर भाजपा नेता अभय सिंह और दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया, विशेष अतिथि के रूप में जेएमएम नेता महावीर मुर्मू और भाजपा नेता शंकर रेड्डी उपस्थित थे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अभय सिंह में कहां की दुर्गा नवरात्र का हिंदू समाज…

Read More

▪️विधि व्यवस्था के संधारण हेतु जिला प्रशासन की तैयारी पूरी, जिलेवासियों से भी सहयोग अपेक्षित *▪️प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई, एसएसपी, सिटी एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, ग्रामीण एसपी, एसडीएम घाटशिला ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश* *▪️अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, भ्रमणशील रहने का निर्देश, प्रतिनियुक्ति स्थल से गायब रहने वाले दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई* ———————– दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग रविन्द्र भवन सभागार,साक्ची में की गई। इस दौरान एसएसपी श्री प्रभात कुमार, सिटी एसपी श्री के. विजय शंकर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर…

Read More

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को खुद पहन कर उसका अनुभव किया। उन्होंने युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश को हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा 5G की सौगात दी। प्रधानमंत्री…

Read More

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक रामबाई सिंह परिहार पर दमोह कलेक्टर से अभद्रता करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने, गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी सहित अन्य मामलों में मामला दर्ज किया गया है. विधायक रामबाई पर धारा 506बी अपराधिक अभित्रास के लिए दंड, धारा 353 लोक सेवक को अपने कर्तव्यों के निर्वहन से भय प्रेरित करने के लिए हमला या अपराधिक बल का प्रयोग, धारा 294 अश्लील कार्य और गाने तथा धारा 186 लोक सेवक के लोक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने आदि धाराओं पर मामला दर्ज किया है. गौरतलब…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत लगभग तय मानी जा रही है। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष बनने की ओर बढ़ रहा है। पर उनकी उम्मीदवारी और जीत की संभावना के साथ एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूले को लेकर बहस भी तेज हो गई है। खड़गे चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो उन्हें राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद छोड़ना होगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे पहले रेस में एक तरफा आगे चल रहे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सामने भी यही प्रश्न सामने आया…

Read More

दिल्ली. देश की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी है, हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोलियम कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 25.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया है. नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं. गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के बाद दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपये का मिलेगा, जो कि पहले 1885 का मिल रहा था. वहीं कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1959 रुपये का हो गया…

Read More

दिल्ली. केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ अशांत जिलों में आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट 1958 को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है. पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिले के अलावा नामसाई जिले में नामसाई और महादेवपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 को आज से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है. मंत्रालय…

Read More

बिहार के नवादा में दाह संस्कार के दौरान अजब-गजब घटना हुई. एक बुजुर्ग के निधन पर स्वजनों ने डीजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली. नदी किनारे शमशान में बाढ़ की धार अचानक तेज हो जाने से चिता पर रखे शव के साथ डीजे भी बह गया. वहां मौजूद 10 लोग भी तेज धार में फंस कर नदी में डूबने लगे. स्थानीय तैराकों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, शव और डीजे का पता नहीं चल सका. मिली जानकारी के अनुसार रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव के किनारे से गुजरती धनार्जय नदी में गुरुवार…

Read More