Author: Devanand Singh

दिल्ली. केंद्र सरकार ने वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के लिए हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी दे दी है. वायुसेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना में एक नई अभियानगत शाखा बनाई जा रही है. इस शाखा के बनने से सरकार को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी. यह नई शाखा भारतीय वायुसेना के पास मौजूद हर तरह के हथियारों का प्रबंधन करेगी. एयर…

Read More

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि इसका खामियाजा पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। मगर मंत्री के वीडियो की वजह से पार्टी की किरकिरी हो रही है। इसी बीच गुजरात की सड़कों पर केजरीवाल को लेकर कई जगह काले होर्डिंग देखे गए हैं। जिनमें उन्हें मुस्लिम वेश में दिखाया गया है। ऐसी खबर है कि गुजरात की सड़कों पर आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर काले होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में दावेदारी पेश कर रहे वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे प्रचार में व्यस्त हैं। गुरुवार को उन्होंने साफ कर दिया है कि वह मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी के रिमोट कंट्रोल के रूप में काम नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर वह जीतते हैं, तो नियंत्रण उनके पास होगा। शनिवार को उम्मीदवारों के पास नामांकन वापस लेने का अंतिम मौका है। फिलहाल, खड़गे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से समर्थन जुटाने के लिए गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं। वहीं, हाल ही में उनके प्रतिद्विंदी शशि थरूर दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बैठक करने पहुंचे…

Read More

अहमदाबाद. इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने शनिवार को एक संयुक्त अभियान में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास 50 किलोग्राम हेरोइन ड्रग्स से लदी एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है. इस हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इतना ही नहीं आईसीजी और गुजरात एटीएस ने नाव पर सवार 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इस नाव को आगे की जांच के लिए जखऊ बंदरगाह लाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के बाद भी आईसीजी ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर इस मिशन को पूरा…

Read More

महाराष्ट्र के नासिक में आज शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे यवतमाल से मुंबई जा रही एक यात्री बस में आग लग जाने से कम से कम 11 यात्रियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 30 से अधिक यात्री झुलस गए हैं. जानकारी के अनुसार ये हादसा नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास हुआ, बस चिंतामणि ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जिसमें 45-50 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा जनहानि बस के अगले हिस्से में हुई. सुबह का समय होने के कारण ज्यादतर यात्री सो रहे थे, इसलिए उन्हें भागने का मौका नही…

Read More

पंजाब के मोहाली पुलिस हेडक्वार्टर पर 9 मई को हुए आरपीजी अटैक मामले में एक मास्टरमाइंड नाबालिग को फैजाबाद से पकड़ा गया है. स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर विक्रम दहिया की टीम के मुताबिक रॉकेट लॉन्चर से फायर करने के मामले में दीपक सीरखपुर और दूसरे नाबालिग की मुख्य भूमिका सामने आई थी, जिसमें इस नाबालिग को पकड़ लिया गया है. इस नाबालिग के तार न केवल पाकिस्तान आईएसआई आतंकी रिन्दा, बल्कि कनाडा में बैठे लांडा हरी के और लॉरेश विश्नोई जग्गु भगवनपुरिया से जुड़े पाए गए हैं. सलमान खान को मारने का टास्क भी लॉरेश बिश्नोई ने…

Read More

चंडीगढ़. पंजाब में कांट्रेक्ट और एडहॉक पर काम कर रहे 36 हजार कर्मचारी और उनके परिवार जिस पॉलिसी का इंतजार कर रहे थे, वह शुक्रवार को सरकार ने जारी कर दी. इस पॉलिसी के मुताबिक इन 36 हजार कर्मचारियों को 58 साल का होने तक सर्विस से निकाला नहीं जाएगा. यानि एक तरह से 58 साल तक की सर्विस पक्की हो गई है. पंजाब सरकार ने शुक्रवार को अपने सभी महकमों के प्रमुखों को यह पॉलिसी भेज दी. इस पॉलिसी के मुताबिक अलग-अलग महकमों में कॉन्ट्रैक्ट और एडहॉक पर 10 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे 36…

Read More

बांग्लादेश में खेले जा रहे महिला एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना पड़ा. पाकिस्तान ने निदा डार के 56 रन के पारी की बदौलत 6 विकेट पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया लचर बल्लेबाजी की वजह से महज 124 रन तक ही पहुंच पाई. निदा ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए 2 विकेट चटकाए. भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाकर यहां पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान ने उसके विजय रथ को रोक दिया. इस मैच के बाद अब भारत और पाकिस्तान दोनों के पास चार मुकाबले के बाद…

Read More

अमेरिकी मॉडल और टीवी स्टार किम कार्दशियन को 1 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने का दंड मिला है. उन पर यह जुर्माना क्रिप्टो करेंसी को प्रमोट करने लिए लगा है. उन्होंने क्रिप्टो करेंसी के प्रमोटिंग पोस्ट में यह नहीं बताया था कि यह पैड प्रमोशन है. किम को 25 हजार डॉलर भी ब्याज के साथ वापसी करने होंगे. यह फीस उन्हें इथेरियममैक्स क्रिप्टो करेंसी के प्रमोशनल पोस्ट के लिए मिली थी. इसके अलावा, उन्हें अगले 3 साल तक किसी भी क्रिप्टो करेंसी या इससे संबंधित सिक्योरिटीज का प्रमोशन नहीं करेंगी. किम कार्दशियन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इथेरियममैक्स क्रिप्टो…

Read More

भाजपा बारीडीह ने किया सिदगोड़ा थाना प्रभारी को सम्मानित भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को दुर्गा पूजा एवं विजय दशमी विसर्जन जुलूस को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार जी को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान कुमार अभिषेक , पंकज मिश्रा ,पंकज प्रिय ,पूरी राव ,राजेश रजक ,पुष्पेंद्र सिंह ,प्रमोद मिश्र ,पिंटू सिंह ,कंचन दत्ता ,ओम पोद्दार ,पोरेस कालिंदी ,रंजीत सिंह , निर्मल गोप ,सुखदेव सिंह ,आदि उपस्थित थे।

Read More