Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वायुसेना दिवस पर केंद्र सरकार का तोहफा: हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को दी मंजूरी
    Breaking News Headlines

    वायुसेना दिवस पर केंद्र सरकार का तोहफा: हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को दी मंजूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. केंद्र सरकार ने वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के लिए हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी दे दी है. वायुसेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना में एक नई अभियानगत शाखा बनाई जा रही है. इस शाखा के बनने से सरकार को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी. यह नई शाखा भारतीय वायुसेना के पास मौजूद हर तरह के हथियारों का प्रबंधन करेगी.

     

    एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने चंडीगढ़ में वायुसेना दिवस समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पिछले एक साल में, भारतीय वायुसेना ने अपने हिस्से की चुनौतियों का डटकर सामना किया है और सभी मोर्चों पर पूरी तरह खरी उतरी है. यह नॉन-काइनेटिक और नॉन-लीथल वारफेयर का जमाना है और इसने युद्ध के तरीकों को पूरी तरह बदल दिया है. पारंपरिक प्रणालियों और हथियारों को आधुनिक, लचीली और अनुकूली प्रौद्योगिकी के साथ संवर्धित करने की आवश्यकता है. हमें अपनी कॉम्बैट पावर को इंटीग्रेट करके इसके इस्तेमाल की आवश्यकता है; तीन सेवाओं की शक्तियों को एकीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है.

     

    वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि हमें अपने पूर्ववर्तियों की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से विरासत में गौरवपूर्ण इतिहास मिला है. अग्निपथ योजना के माध्यम से वायु योद्धाओं को वायुसेना में शामिल करना हम सभी के लिए एक चुनौती है. लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे लिए भारत के युवाओं की क्षमता का दोहन करने और इसे राष्ट्र की सेवा में लगाने का अवसर है. हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी परिचालन प्रशिक्षण पद्धति को बदल दिया है कि प्रत्येक अग्निवीर भारतीय वायुसेना में करियर शुरू करने के लिए सही कौशल और ज्ञान प्राप्त कर सके.

     

    वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस साल दिसंबर में, हम शुरुआती प्रशिक्षण के लिए 3,000 वायु अग्निवीरों को शामिल करेंगे. आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ेगी. हम अगले साल से महिला वायु अग्निवीरों को शामिल करने की भी योजना बना रहे हैं. बुनियादी ढांचे का निर्माण प्रगति पर है. भारतीय वायु सेना ने आज अपनी 90वीं वर्षगांठ पर नए कॉम्बैट यूनिफार्म का भी अनावरण किया. एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं यह घोषणा करते हुए खुद को सौभाग्यशाली मान रहा हूं कि सरकार ने भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात की सड़कों पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगे काले होर्डिंग्स
    Next Article नीतीश कुमार का बड़ा खुलासा: जदयू का कांग्रेस में विलय करना चाहते थे प्रशांत किशोर

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.