Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नासिक में चलती बस में लगी आग में झुलसने से 11 यात्रियों की मौत, कई घायल
    Breaking News Headlines

    नासिक में चलती बस में लगी आग में झुलसने से 11 यात्रियों की मौत, कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के नासिक में आज शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे यवतमाल से मुंबई जा रही एक यात्री बस में आग लग जाने से कम से कम 11 यात्रियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 30 से अधिक यात्री झुलस गए हैं. जानकारी के अनुसार ये हादसा नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास हुआ, बस चिंतामणि ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जिसमें 45-50 लोग सवार थे.

     

    बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा जनहानि बस के अगले हिस्से में हुई. सुबह का समय होने के कारण ज्यादतर यात्री सो रहे थे, इसलिए उन्हें भागने का मौका नही मिल सका. मरने वालों में बस का ड्राइवर और कुछ बच्चे भी शामिल हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार बस के डीजल टैंक में भी ब्लास्ट हुआ था. हालांकि आग क्यों लगी. इस बारे में फिलहाल कोई कुछ नहीं बता पा रहा है.

     

    वहीं बस में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची. टीम बस में लगी आग को बुझा रही है. वहीं मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है और बचाव कार्यों में जुट गई है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है.घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

     

    बताया जा रहा है कि सड़क पर बस से अचानक आग उठती हुई दिखाई दी. बस के यात्री अभी कुछ समझ पाते, तब तक वह आग में घिर चुके थे. बस के छोटे से दरवाजे से यात्रियों को निकलने में भी मुश्किल हुई. बस में कोई आपातकालिन द्वार भी नहीं था, जिससे यात्री बाहर निकल सकें. ऐसे में यात्री बस के अंदर ही फंसे रहे. कुछ घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है. वहीं, कुछ निजी अस्पताल में भर्ती हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसलमान खान को मारने की सुपारी लेने वाला नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़ा, बिश्नोई गैंग का है करीबी
    Next Article आईसीजी और गुजरात एटीएस ने समुद्र में पकड़ी ड्रग्स से लदी पाकिस्तानी नाव, 6 लोगों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.