विधायक सरयू राय ने आगामी छठ की तैयारी को लेकर भाजमो कार्यकर्ताओं के साथ बारीडीह विधायक कार्यालय किया बैठक विधायक सरयू राय ने आगामी छठ की तैयारी को लेकर भाजमो कार्यकर्ताओं के साथ बारीडीह विधायक कार्यालय बैठक किया। बैठक में आगामी छठ की तैयारी को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। विधायक श्री राय ने सभी छठ घाटों को जमशेदपुर अक्षेस और जुस्को के साथ समन्वय स्थापित कर दुरुस्त करने की बात कही। छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा के लिए खतरनाक किनारों में बैरिकेडिंग, लाइट, पेयजल, पूजन सामग्री की व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के अन्य कार्यों की तैयारी करने…
Author: Devanand Singh
मिंस्क. रूस के कट्टर सहयोगी देश बेलारूस के नेता ने महंगाई से निपटने के लिए देश में उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर प्रतिबंध लगा दिया है. पूर्व सोवियत देश बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गुरुवार को तेजी से बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से कीमतों में वृद्धि पर प्रतिबंध लगा दिया है. 1994 से बेलारूस की सत्ता पर काबिज अलेक्जेंडर लुकाशेंको को उनके सनकीपन और कट्टरपंथी सुझावों के लिए जाना जाता है. कोरोना से बचने के लिए वह देश के लोगों को रोज वोडका का एक शॉट लेने का सुझाव भी दे चुके हैं. अधिकारियों…
सीमा सड़क संगठन ने MTS सहित कई अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BRO की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.bro.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक BRO Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 327 पदों को…
कोच्चि. इंडियन नेवी और एनसीबी ने कोच्चि में समंदर में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कोच्चि के तट के पास समंदर में एक पाकिस्तानी नाव से 200 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है. इसके साथ ही एजेंसी ने 6 विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों का दावा है कि पकड़ी गई पाकिस्तानी बोट से जब्त 200 किलोग्राम हेरोइन की कीमत 2000 करोड़ रुपए है. सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार नागरिक पाकिस्तानी हो सकते हैं, जिसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि…
मौजूदा समय के बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने कहा है कि अगले महीने से कतर में शुरू होने वाला फीफा विश्व कप उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा. मेसी अर्जेटीना के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल खेलते हैं और वह अपने पहले विश्व कप की तलाश में हैं. फीफा विश्व कप की शुरुआत 20 नवंबर से हो रही है. मेसी ने साथ ही माना कि वह इस विश्व कप से पहले नर्वस हैं. मेसी का ये पांचवां विश्व कप होगा लेकिन इस शानदार फुटबॉलर के हिस्से अभी तक विश्व कप की ट्रॉफी नहीं आई है.मेसी ने हालांकि ये…
हैदराबाद. दशहरे पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) एक राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदला जा सकता है और इसे तत्काल राष्ट्रीय पार्टी घोषित किया जा सकता है। हालांकि इस बड़ी घोषणा से पहले टीआरएस नेता लोगों को शराब और जिंदा मुर्गी बांटते दिखे। केसीआर की पार्टी के नेता राजनाला श्रीहरि को लोगों को शराब की बोतलें और चिकन बांटते देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजनाला श्रीहरि को तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और पार्टी नेता के टी…
हिमस्खलन हादसे के तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए। अब तक कुल 19 पर्वतारोहियों के शव निकाल लिए गए हैं। क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होने के कारण गुरुवार दोपहर के बाद हवाई रेस्क्यू रोक दिया गया है। लेकिन मौके पर मौजूद टीमें लापता पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी हुई हैं। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनेरिंग (निम) के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि गुरुवार सुबह वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और हाईएल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग, कश्मीर की टीमें हिमस्खलन वाले स्थान तक पहुंचने में कामयाब हो गईं। टीमों ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव…
नई दिल्ली. भारतीय टीम संजू सैमसन (नाबाद 86 रन) और श्रेयस अय्यर (50 रन) के अर्धशतकों से जीत के करीब पहुंचने के बावजूद गुरुवार को तीन मैचों की सीरीज के बारिश से प्रभावित पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से नौ रन से हार गयी। डेविड मिलर (नाबाद 75) और हेनरिच क्लासेन (नाबाद 74) की शानदार अर्धशतकीय पारियों से दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में चार विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही, टीम ने आठ रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए…
दिल्ली. विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत की आर्थिक विकास के अनुमान में एक प्रतिशत की कटौती की है. विश्व बैंक ने गुरुवार को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है, जो कि जून 2022 के उसके पिछले अनुमान से एक प्रतिशत कम है. भारत आर्थिक विकास में कटौती के लिए विश्व बैंक ने बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय वातावरण का हवाला दे दिया है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले लेटेस्ट साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस जारी करते हुए वर्ल्ड बैंक ने कहा कि भारत दुनिया के…
अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. बीते दिनों भेड़िया का टीजर जारी किया गया था. इस फिल्म की भी काफी चर्चा हुई थी. अब वरुण धवन अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रहे हैं. जल्द ही वरुण धवन ‘Citadel’ सीरीज के भारतीय वर्जन की शूटिंग शुरू कर देंगे. इस सीरीज में वरुण धवन के साथ सामंथा प्रभु भी नजर आने वाली हैं. समंथा ने तो अपने रोल की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसके लिए सामंथा यूएस में फिटनेस की ट्रेनिंग ले रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन और…
